छत्तीसगढ़

CG : पुल से गिरा ट्रेलर वाहन, सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त

कोरबा। उरगा चौक से आगे कुदुरमाल स्थित हसदेव नदी के पुल पर एक ट्रेलर अनियंत्रित होने के बाद नीचे गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में ट्रेलर सीजी 12 बीएम 9086 का चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। यह घटना बीती रात की बताई गईए जिसमें पुल के गड्‌ढे पर चालक ट्रेलर से नियंत्रण खो बैठा और रेलिंग को तोड़ते हुए वाहन सीधे हसदेव नदी में नीचे जा गिरा। दुर्घटना में ट्रेलर का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

एक और हादसे में युवक की मौत

राजनांदगांव जिले में धौंराभांठा बंगुरसिया के पास शाकंभरी पावर प्लांट में काम करने वाले रेगड़ा निवासी योगेश राठिया की शनिवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। 25 वर्षीय योगेश बाइक से जा रहा था। रायगढ़ की ओर जा रहे तेज रफ्तार टेलर क्रमांक सीजी 04 पीसी 5907 के ड्राइवर ने बटरफ्लाई मोड़ के पास उसकी बाइक को टक्कर मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने पालीघाट पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया।

कई घंटे तक सड़क बंद रही। इसी दौरान तमनार क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य रमेश बेहरा मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। चक्काजाम कर रहे ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठ गए। जिला पंचायत सदस्य रमेश बेहरा ने प्रशासनिक अधिकारियों से बात की। ट्रांसपोर्टर से मुआवजे की मांग रखी। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने तक वे साथ रहेंगे। करीब तीन घंटे तक चक्काजाम चला उन्होंने प्रशासन को ग्रामीणों की पीड़ा समझाई।

kgnews

Recent Posts

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

रायपुर   छत्तीसगढ़ सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में…

8 hours ago
उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

भोपाल उज्जैन जिले के थाना चिंतामन गणेश क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

9 hours ago
इंदौर में गहराया जल संकट, 35 लाख आबादी पर पानी का खतरा

इंदौर में गहराया जल संकट, 35 लाख आबादी पर पानी का खतरा

इंदौर  देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर गंभीर जलसंकट से गुजर रहा है। हालत यह…

9 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

9 hours ago
समर्थ सिंह को 29 मई तक CBI रिमांड, त्विषा शर्मा मौत मामले में पूछताछ तेज

समर्थ सिंह को 29 मई तक CBI रिमांड, त्विषा शर्मा मौत मामले में पूछताछ तेज

भोपाल मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की 12 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत…

9 hours ago
पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम

पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम

भोपाल  पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश पुलिस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PHPS) न्यासी…

9 hours ago