छत्तीसगढ़

CG : पेट्रोल पंपों पर लटक रहे ताले, ग्रामीण हुए परेशान

भरतपुर। छत्तीसगढ़ में कई नए जिले तो बना दिए गए, लेकिन आज भी यहां के लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। विकास नहीं होने के कारण कई और अन्य सुविधाएं नहीं बढ़ रही है। ऐसा ही हाल है मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में देखने को मिल रहा है, जहां पेट्रोल की एक-एक बूंद के लिए लोग तरस रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में तीन-तीन पेट्रोल पंप हैं, लेकिन कोई हमेशा बंद रहता है तो किसी में पेट्रोल ही नहीं रहता है। ग्रामीणों की मानें तो केल्हारी इलाके में भारत पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल और नयारा कंपनी का पेट्रोल पंप संचालित है, लेकिन तीनों ही पम्प में अलग अलग कारणों से पेट्रोल डीजल नहीं मिल रहा है।

ऐसे में वाहन चालकों को ईंधन के लिए भटकना पड़ रहा है। वहीं, पेट्रोल खत्म हो जाने पर वाहन चालकों को मजबूरी में खुले दुकान से 120 से 130 रुपए प्रति लीटर खरीदना पड़ रहा है। बताया गया कि केल्हारी क्षेत्र में नयारा कंपनी का पेट्रोल पंप 9 महीने से तो इंडियन ऑयल का पम्प तीन महीने से बन्द है। वहीं भारत पेट्रोलियम के पम्प में पिछले पंद्रह दिनों से पेट्रोल डीजल नहीं मिल रहा है ऐसे में लोग काफी परेशान है। लोग पम्प पहुंव रहे हैं, लेकिन निराश होकर लौट रहे हैं। ग्रामीण एक पखवाड़े से परेशान हैं, लेकिन इस ओर प्रशासन का ध्यान नहीं जा रहा है। इसके चलते बाजार में दस से ज्यादा जगहों पर खुले में पेट्रोल बिक रहा है जबकि केल्हारी में एसडीएम कार्यालय से लेकर पुलिस थाना भी है। लोगों का कहना है कि प्रशासन को जानकारी लेनी चाहिए कि आखिर किन कारणों से पम्प बंद है?

kgnews

Recent Posts

जबलपुर में मतांतरण को लेकर हंगामा, बजरंग दल-विहिप के विरोध से इलाके में तनाव

जबलपुर में मतांतरण को लेकर हंगामा, बजरंग दल-विहिप के विरोध से इलाके में तनाव

जबलपुर. आधारताल थाना क्षेत्र के सुहागी इलाके में रविवार को मतांतरण की सूचना मिलने पर…

25 minutes ago
महासमुंद के किसान रतिराम की बदली किस्मत, धनिया की खेती से बढ़ी आमदनी

महासमुंद के किसान रतिराम की बदली किस्मत, धनिया की खेती से बढ़ी आमदनी

महासमुन्द. जिले के विकासखंड महासमुंद अंतर्गत ग्राम अछरीडीह के प्रगतिशील कृषक श्री रतिराम पटेल ने…

50 minutes ago
CG : सुशासन तिहार 2026: किसान सोहन सिंह को मिला किसान क्रेडिट कार्ड, खेती के लिए बढ़ा आत्मविश्वास

CG : सुशासन तिहार 2026: किसान सोहन सिंह को मिला किसान क्रेडिट कार्ड, खेती के लिए बढ़ा आत्मविश्वास

सुशासन शिविर में मिला केसीसी, अब खाद-बीज और कृषि कार्यों के लिए मिलेगी समय पर आर्थिक…

1 hour ago
बरगी क्रूज हादसे में नया खुलासा, चश्मदीद ने सौंपी पेन ड्राइव-वीडियो; एम्बुलेंस व्यवस्था पर उठे सवाल

बरगी क्रूज हादसे में नया खुलासा, चश्मदीद ने सौंपी पेन ड्राइव-वीडियो; एम्बुलेंस व्यवस्था पर उठे सवाल

जबलपुर. मध्य प्रदेश के बहुचर्चित बरगी बांध क्रूज हादसे की न्यायिक जांच अब नए मोड़…

1 hour ago
‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ का बढ़ा मान, CM साय बोले- प्रतिभा और विरासत को मिला राष्ट्रीय सम्मान

‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ का बढ़ा मान, CM साय बोले- प्रतिभा और विरासत को मिला राष्ट्रीय सम्मान

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य…

2 hours ago
CG : ’’जल संरक्षण के साथ मिल रहा बंपर रोजगार, मोर गांव, मोर तरिया’ अभियान से संवर रहे ग्रामीण क्षेत्र’

CG : ’’जल संरक्षण के साथ मिल रहा बंपर रोजगार, मोर गांव, मोर तरिया’ अभियान से संवर रहे ग्रामीण क्षेत्र’

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता वाले जल संरक्षण एवं संवर्धन कार्यों के तहत बिलासपुर…

2 hours ago