CG : पेट्रोल पंप में नियम बन गए ईंधन किल्लत के बीच …

बिलासपुर। बिना नंबर प्लेट वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों से अपराध और दुर्घटनाओं को अंजाम देने वालों की अब खैर नहीं. एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर बिलासपुर पुलिस ने सख्त मुहिम शुरू की है. अब जिले के किसी भी पेट्रोल या डीजल पंप पर उन वाहनों को ईंधन नहीं दिया जाएगा, जिनकी नंबर प्लेट गायब है या उनमें छेड़छाड़ की गई है.

पुलिस ने सभी पंप संचालकों को सख्त हिदायत दी है कि संदिग्ध नंबर वाले वाहन दिखने पर तुरंत कंट्रोल रूम के नंबर 9479193099 पर सूचना दें. थाना, चौकी और ट्रैफिक से जुड़े गंभीर सड़क हादसों तथा आपराधिक वारदातों में ऐसी गाड़ियों का इस्तेमाल सामने आया है, जिनकी पहचान छिपाना आसान होता है.

इस सख्ती का उद्देश्य न केवल ट्रैफिक नियमों का पालन कराना है, बल्कि शहर की सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत बनाना है. पुलिस अब ऐसे मामलों में सीधे कोर्ट में चालान पेश कर रही है.

थानेदार और चौकी प्रभारी भी ऐसे मामलों में सख्ती से कार्रवाई कर रहे हैं. जिले के सभी पेट्रोल पंप संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि नंबर प्लेट में नियमों के विपरीत बदलाव दिखने पर चालक को वापस लौटा दें. इसके लिए पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक भी जल्द बुलाई जाएगी. फिलहाल सभी थाना व चौकी प्रभारी और पेट्रोलिंग टीम को पंप संचालकों को इसकी जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं.

kgnews

Recent Posts

CG : मोबाइल शॉप में 70 लाख की चोरी, CCTV खंगाल रही पुलिस …

CG : मोबाइल शॉप में 70 लाख की चोरी, CCTV खंगाल रही पुलिस …

जशपुर। जिले में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्होंने पुलिस थाने से…

4 minutes ago
NEP के पहले बैच के हजारों छात्र असमंजस में: 4 वर्षीय ग्रेजुएशन पूरा, लेकिन 1 वर्षीय PG प्रवेश नीति अब तक नहीं

NEP के पहले बैच के हजारों छात्र असमंजस में: 4 वर्षीय ग्रेजुएशन पूरा, लेकिन 1 वर्षीय PG प्रवेश नीति अब तक नहीं

रायपुर. नई शिक्षा नीति (NEP-2020) के तहत चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम पूरा करने वाले छत्तीसगढ़…

6 minutes ago
CG : रायपुर में मजदूर की हत्या …

CG : रायपुर में मजदूर की हत्या …

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक मजदूर की हत्या से सनसनी फैल गई। कोतवाली थाना क्षेत्र…

11 minutes ago
जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय -डेका

जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय -डेका

जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय -डेका रायपुर  राज्यपाल रमेन…

24 minutes ago
पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण…

30 minutes ago

डॉ. हेडगेवार ने दिया था समानता का विचार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

डॉ. हेडगेवार ने दिया था समानता का विचार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव राष्ट्र, आज समान…

35 minutes ago