छत्तीसगढ़

CG : पेड़ में 20 फीट ऊंचाई पर बैठे भालू को देखने पहुंचते रहे लोग

कोरबा । कोरबा-चांपा मार्ग के मड़वारानी रेलवे स्टेशन के समीप जंगल से निकलकर एक भारी भरकम भालू जा पहुंचा। वह वापस जंगल में लौटता, इससे पहले लोगों की आवाजाही शुरू हो गई। जिससे भालू सेमर पेंड़ मे लगभग 20 फीट ऊपर चढ़ गया। उसे रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ने वनकर्मी पूरे दिन डटे रहे। आखिरकार देर शाम भालू के पेंड़ से उतरते ही जंगल की ओर खदेड़ा गया।

कोरबा वनमंडल के करतला वन परिक्षेत्र अतंर्गत सरगबुंदिया सर्किल में भालु व चीतल सहित अन्य वन्यजीवों की भरमार है। जो जंगल के भीतर स्वतंत्र विचरण करते रहते हैं। कई बार वन्यजीव भोजन व पानी की तलाश में आबादी वाले क्षेत्र तक पहुंच जाते हैं। इसी क्रम में एक भारी भरकम भालू जंगल से निकलकर मड़वारानी रेलवे स्टेशन के समीप जा पहुंचा। वह काफी देर तक आसपास विचरण करता रहा। इस बीच उजाला होते ही लोगों की आवाजाही शुरू हो गईं।

जंगल में लौटने के बजाय भालू रेलवे स्टेशन और कोरबा-चांपा मार्ग के बीच सेमर पेंड़ में करीब 20 फीट ऊपर जा चढ़ा। इस बीच लोगों की नजर भालू पर पड़ गई। यह खबर मिलते ही लोग कौतुहलवश भालू को देखने भीड़ एकत्रित होने लगे। जिसकी सूचना वन विभाग के अफसरों को मिली।

वनमंडलाधिकारी अरविंद पीएम के निर्देश पर एसडीओ सूर्यकांत सोनी ने तत्काल भालू का रेस्क्यू ऑपरेशन कर जंगल में छोड़ने टीम रवाना कर दिया। सरगबंदिया सर्किल प्रभारी बीके शुक्ला के नेतृत्व मे टीम मौके पर पहुंची। टीम ने आसपास मौजूद भीड़ को हटाया, तत्पश्चात पूरे दिन भालू की निगरानी में जुटी रही। देर शाम अंधेरा होते ही भालु पेंड़ से नीचे उतरा। वन कर्मियों ने पूरी एहतियात के साथ उसे जंगल की ओर खदेड़ा।

kgnews

Recent Posts

केंद्रीय गृह मंत्रालय की रैंकिंग में बस्तर का जलवा, बोधघाट थाना बना छत्तीसगढ़ का नंबर-1

केंद्रीय गृह मंत्रालय की रैंकिंग में बस्तर का जलवा, बोधघाट थाना बना छत्तीसगढ़ का नंबर-1

रायपुर. बस्तर जिले के बोधघाट पुलिस थाने ने पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करते हुए…

23 minutes ago
सीएम डॉ. मोहन ने कालापीपल को दी 30.86 करोड़ की सौगात, दोहराया UCC को लागू करने का संकल्प

सीएम डॉ. मोहन ने कालापीपल को दी 30.86 करोड़ की सौगात, दोहराया UCC को लागू करने का संकल्प

सीएम डॉ. मोहन ने कालापीपल को दी 30.86 करोड़ की सौगात, दोहराया UCC को लागू…

27 minutes ago
MP Weather Alert: ग्वालियर-चंबल में आज भारी बारिश, भिंड में रेड अलर्ट; उज्जैन-सागर भी होंगे तरबतर

MP Weather Alert: ग्वालियर-चंबल में आज भारी बारिश, भिंड में रेड अलर्ट; उज्जैन-सागर भी होंगे तरबतर

भोपाल  मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में मानसून ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है।…

30 minutes ago
गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, लापरवाही पर अधिकारियों को नोटिस, ठेकेदारों के पंजीयन निलंबित

गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, लापरवाही पर अधिकारियों को नोटिस, ठेकेदारों के पंजीयन निलंबित

लोक निर्माण से लोक कल्याण गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, लापरवाही पर अधिकारियों को नोटिस,…

34 minutes ago
रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें! माता वैष्णो देवी रूट की ट्रेनें 12 घंटे तक लेट, कई गाड़ियां डायवर्ट

रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें! माता वैष्णो देवी रूट की ट्रेनें 12 घंटे तक लेट, कई गाड़ियां डायवर्ट

 जालंधर  सिटी रेलवे स्टेशन पर बुधवार को कई रेलगाड़ियां अपने निर्धारित समय से घंटों की…

1 hour ago
CG : जिले में 8 जुलाई को 61.8 मिमी औसत वर्षा …

CG : जिले में 8 जुलाई को 61.8 मिमी औसत वर्षा …

जशपुरनगर । जशपुर जिले में 01 जून से 08 जुलाई 2026 तक 2035.0 मिमी औसत…

1 hour ago