सारंगढ़-बिलाईगढ़। रायगढ़ एवं सारंगढ़ -बिलाईगढ़ जिले के ग्रामीणों के लिए 9 मई 2024 से शुरू होने वाले मोबाइल रिपेयरिंग (सेलफोन सर्विसिंग और सुधार) के निशुल्क प्रशिक्षण के लिए पंजीयन वाट्सअप नंबर 7974942078 में किया जा सकता है।
भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, रायगढ़ में मोबाइल रिपेयरिंग (सेलफोन सर्विसिंग और सुधार) का 30 दिवसीय प्रशिक्षण 02 मई 2024 से प्रारंभ किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिये पंजीयन प्रारंभ हो चुका हैं। इस प्रशिक्षण के लिये रायगढ़ एवं सारंगढ़ -बिलाईगढ़ जिले के ग्रामीण क्षेत्र में निवासरत गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार के शिक्षित बेरोजगार युवक, युवती एवं महिला, पुरुष को प्रशिक्षण दिया जाना हैं।
प्रशिक्षण में भाग लेने के लिये उम्र 18 वर्ष से 45 वर्ष एवं कम से कम 08 वीं पास और 12वी पास होना अनिवार्य हैं। प्रशिक्षणार्थी अपने साथ अंकसूची, आधार कार्ड, गरीबी रेखा राशन कार्ड, बैंक पासबुक एवं 05 रंगीन पासपोर्ट साईज का फोटो लेकर भारतीय स्टेट बैंक गामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान टी.वी. टॉवर रोड़ क्षेत्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास प्रशिक्षण केन्द्र के पीछे छोटे अतरमुड़ा रायगढ़ में पंजीयन करा सकते हैं। प्रशिक्षण से संबंधित जानकारी के लिये इस नम्बर पर वाट्सअप करके पंजीयन करा सकते हैं। वाट्सअप नंबर 7974942078,8656919787,7999984982 में संपर्क कर सकते हैं। प्रशिक्षण के दौरान रहना,खाना एवं सीखना पूर्णतः निःशुल्क हैं। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिये 35-35 सीट निर्धारित हैं।
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…
रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी…
भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …
जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…