भाटापारा। भाटापारा में पोहा मिल कल्याण समिति से जुड़े 22 पोहा मिल मालिकों के साथ धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है। ब्रोकर प्रीतम मंधानी और यश बलानी पर आरोप है कि उन्होंने 429 टन पोहा बिक्री कर कुल 1 करोड़ 71 लाख रुपये का गबन किया।
इस मामले में भाटापारा ग्रामीण थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों आरोपी ब्रोकरों ने समिति से जुड़े विभिन्न पोहा मिलों से माल उठाकर उसे अलग-अलग तिथियों में व्यापारियों को बेच दिया। नियमानुसार उन्हें बिक्री की राशि से अपना कमीशन काटकर शेष रकम संबंधित मिल मालिकों को लौटानी थी लेकिन उन्होंने यह राशि लौटाने के बजाय गबन कर ली।
मिल मालिकों द्वारा बार-बार भुगतान की मांग के बावजूद ब्रोकरों ने रकम नहीं लौटाई, जिसके चलते पोहा व्यापारी कल्याण समिति ने भाटापारा ग्रामीण थाना में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई करते हुए दोनों ब्रोकरों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपियों ने गबन की गई राशि को शेयर बाजार में निवेश करने की बात स्वीकार की है
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…
रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी…
भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …
जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…