बलौदाबाजार | कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार एवं सीईओ जिला पंचायत दिव्या अग्रवाल के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के हितग्राहियो के लिए एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत क्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत जिले के 20 हजार हितग्राहियों ने सोमवार क़ो अपने आवास में छायादार व फलदार पौधे लगाए। प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 जुलाई 2025 को एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के वर्ष 2024 -25 में पूर्ण 20 हजार आवास में वृक्षारोपण किया गया।
वर्ष 2024 -25 में जिले क़ो 48137 आवास का लक्ष्य मिला था जिसमे से 20 हजार आवास का निर्माण पूर्ण हो गया है। इन 20 हजार पूर्ण आवास के हितग्राहियो द्वारा अपने घरों में फलदार एवं छायादार पौधे जिला प्रशासन के सहयोग से वृक्षारोपण कराने का लक्ष्य रखा गया है। गौरतलब है कि राज्य शासन क़ी मंशानुसार जिला प्रशासन द्वारा बारिश के मौसम में बृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा वृक्षारोपण हेतु कार्ययोजना तैयार किया गया है।
रायपुर धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…
रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…
भोपाल भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…
भोपाल महिला सुरक्षा शाखा, पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय के नवीन भवन…
रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…