छत्तीसगढ़

CG : प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क पर पैच मरम्मत एवं संधारण कार्य पूर्ण

गरियाबंद, छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण, जिला गरियाबंद अंतर्गत विकासखंड देवभोग में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्मित सड़क पर आवश्यक पैच मरम्मत एवं संधारण कार्य किया जा रहा है।
कार्यालय कार्यपालन अभियंता, परियोजना क्रियान्वयन इकाई गरियाबंद से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2023-24 में स्वीकृत धु्रवापारा से उड़ीसा सीमा तक 2.30 किलोमीटर लंबाई की सड़क का निर्माण कार्य दिनांक 30 अप्रैल 2024 को पूर्ण किया गया था। उक्त सड़क वर्तमान में तीन वर्ष की संधारण अवधि में सम्मिलित है।

कार्यपालन अभियंता ने बताया कि यह सड़क मुख्य मार्ग अमलीपदर (एमडीआर) से जुड़ी हुई है। सड़क निर्माण के उपरांत उड़ीसा सीमा से लगे क्षेत्रों में गिट्टी क्रशर एवं मक्का के उत्पादन अत्यधिक होने के कारण क 40-50 टन से अधिक भार वाहन क्षमता के माल वाहनों का परिचालन में वृद्धि होने के कारण अधिक भार क्षमता वाले भारी माल वाहनों का आवागमन लगातार हो रहा है। इस कारण कुछ स्थानों पर सड़क की सतह प्रभावित हुई है। पीएम ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 12 टन भार वाहन के आवागमन की क्षमता होती है। सड़क की बेहतर स्थिति बनाए रखने के उद्देश्य से विभाग द्वारा प्रभावित स्थलों पर बीटी पैच रिपेयर एवं आवश्यक संधारण कार्य कराया जा रहा है। साथ ही भारी वाहनों के अनियंत्रित आवागमन को रोकने हेतु सड़क पर भारी वाहन निषेध बोर्ड पूर्व से स्थापित किए गए हैं। विभाग द्वारा यह भी बताया गया कि धुवापारा से उड़ीसा सीमा होते हुए मुख्य मार्ग अमलीपदर तक भारी वाहनों के प्रवेश पर नियंत्रण हेतु आवश्यक कार्यवाही के लिए ई-ऑफिस के माध्यम से संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया है। विभाग द्वारा सड़क की गुणवत्ता एवं यातायात सुविधा बनाए रखने के लिए नियमित रूप से निगरानी एवं आवश्यक सुधार कार्य किए जा रहे है।

kgnews

Recent Posts

महिला सुरक्षा एवं गुमशुदा बालिकाओं की शीघ्र बरामदगी के लिए मध्यप्रदेश पुलिस के प्रयासों की राज्य महिला आयोग ने की सराहना

महिला सुरक्षा एवं गुमशुदा बालिकाओं की शीघ्र बरामदगी के लिए मध्यप्रदेश पुलिस के प्रयासों की राज्य महिला आयोग ने की सराहना

भोपाल  राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा यादव एवं सदस्य सुश्री साधना स्थापक ने पुलिस…

3 hours ago
अधिक दर पर शराब बिक्री मामले में आबकारी उप निरीक्षक निलंबित

अधिक दर पर शराब बिक्री मामले में आबकारी उप निरीक्षक निलंबित

रायपुर, राजधानी रायपुर की फाफाडीह स्थित विदेशी मदिरा दुकान में निर्धारित मूल्य से अधिक दर…

3 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 4 वर्षीय बालिका को सुरक्षित परिजन से मिलाया

इंदौर के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 4 वर्षीय बालिका को सुरक्षित परिजन से मिलाया

भोपाल  इंदौर जिले के थाना चन्दन नगर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

3 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी सफलता : विगत एक माह में 1 हजार 136 गुम एवं चोरी हुए मोबाइल बरामद

मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी सफलता : विगत एक माह में 1 हजार 136 गुम एवं चोरी हुए मोबाइल बरामद

भोपाल "देशभक्ति जनसेवा" के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए मध्यप्रदेश पुलिस प्रदेशभर में नागरिकों…

3 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों से मुलाकात

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों से मुलाकात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को इंदौर में आयोजित ब्रिक्स देशों के अंतर्राष्ट्रीय…

3 hours ago
जनसमस्या निवारण शिविर में घनश्याम दास साहू को मिला नि:शुल्क लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस

जनसमस्या निवारण शिविर में घनश्याम दास साहू को मिला नि:शुल्क लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार 2026 शासन की जनकल्याणकारी…

3 hours ago