छत्तीसगढ़

CG : प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजनांतर्गत स्वरोजगार स्थापना हेतु 10 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित

उत्तर बस्तर कांकेर, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र कांकेर द्वारा जिले में निवासरत 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के पात्र व्यक्तियों के लिए प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना अंतर्गत स्वरोजगार स्थापना करने 10 जनवरी 2025 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवेदक की शैक्षणिक योग्यता कक्षा 8वीं उत्तीर्ण निर्धारित है, इसके लिए एक परिवार से केवल एक व्यक्ति पात्र होगा। योजना में हितग्राही प्रोजेक्ट लागत के 35 प्रतिशत अनुदान का लाभ उठा सकते हैं, अधिकतम अनुदान 10 लाख रूपए प्रति उद्यम तक हो सकती है। लाभार्थी का अंशदान न्यूनतम 10 प्रतिशत होगा और शेष राशि बैंक के ऋण के रूप में देय होगी।

 जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र महाप्रबंधक ने बताया कि इस योजना अंतर्गत खाद्य प्रसंस्करण आधारित उद्योगों को लाभ प्रदान किया जायेगा जैसे- सीताफल से आईसक्रीम निर्माण, इमली कैण्डी, इमली पर आधारित उत्पाद, मुरमुरा निर्माण, पोहा उद्योग, आचार निर्माण, मसाला निर्माण एवं पैकेजिंग, बड़ी, पापड़, रेडी टू ईट, टमाटर पर आधारित उत्पाद जैसे टमाटर चटनी, सॉस, फलों से मुरब्बा, जूस निर्माण, मक्का प्रोसेसिंग, मक्का फ्लेक्स, पॉप कार्न, गेहूं, बाजरा, कोदो-कुटकी आधारित उत्पाद, महुआ प्रसंस्करण, महुआ ल्ड्डू एवं बेकरी प्रोडक्ट्स जैसे- केक, बिस्किट, ब्रेड, चॉकलेट, सेवई, नूडल्स निर्माण, चिप्स, कुरकुरे, सेव भुजिया नमकीन, जैम, जैली, डेयरी उत्पाद जैसे दूध से पनीर, घी, दही, मिठाई, पशु आहार, मछली आहार, रिफाइन्ड तेल, सॉफ्ट ड्रिंक्स, गुड़ निर्माण इत्यादि प्रकार के उद्योग स्थापना पर लाभ प्रदान किया जायेगा। आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), पैन कार्ड, बैंक पास बुक, राशन कार्ड, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन अनिवार्य होगा। योजनांतर्गत जिले के राष्ट्रीयकृत बैंकों को लक्ष्य आबंटित किया है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए इच्छुक युवक-युवतियां वेबसाईट www.mofpi.nic.in का अवलोकन एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र संयुक्त कलेक्ट्रेट परिसर (तृतीय तल) कांकेर में कार्यालयीन समय पर संपर्क कर योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

kgnews

Recent Posts

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक पर मंत्री नेताम का बड़ा बयान, शिकायतों पर प्रशासन करेगा त्वरित कार्रवाई

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक पर मंत्री नेताम का बड़ा बयान, शिकायतों पर प्रशासन करेगा त्वरित कार्रवाई

रायपुर. छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य विधेयक को लेकर चल रही सियासी बहस के बीच कैबिनेट…

29 minutes ago
रामगढ़ की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक विरासत को विश्व पटल पर दिलाएंगे नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रामगढ़ की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक विरासत को विश्व पटल पर दिलाएंगे नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर रामगढ़ केवल एक सांस्कृतिक आयोजन का केंद्र नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की गौरवशाली परंपरा, प्रकृति…

34 minutes ago
जल से ही प्रकृति का उद्भव और जीवन का विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जल से ही प्रकृति का उद्भव और जीवन का विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जल से…

39 minutes ago
मातृशक्ति एवं प्रकृति के प्रति श्रद्धा का अनुपम संगम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने “राम वाटिका” में किया रुद्राक्ष का पौधारोपण

मातृशक्ति एवं प्रकृति के प्रति श्रद्धा का अनुपम संगम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने “राम वाटिका” में किया रुद्राक्ष का पौधारोपण

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने  आज अपने सरगुजा प्रवास के दौरान विकासखंड उदयपुर स्थित…

1 hour ago
आने वाली पीढ़ियां गुनगुनाएंगी जन परिषद के गीत : दीपक वोहरा

आने वाली पीढ़ियां गुनगुनाएंगी जन परिषद के गीत : दीपक वोहरा

भोपाल  जन परिषद के 37वें वार्षिक एवं सम्मान समारोह का आयोजन रवीन्द्र भवन, भोपाल में…

1 hour ago
धमतरी में 50 से ज्यादा अवैध घरों को नोटिस, भड़के ग्रामीणों ने राजस्व टीम को घेरा

धमतरी में 50 से ज्यादा अवैध घरों को नोटिस, भड़के ग्रामीणों ने राजस्व टीम को घेरा

धमतरी. रायपुर के नकटी गांव के बाद धमतरी के कोलियारी गांव में अतिक्रमण हटाने की…

1 hour ago