छत्तीसगढ़

CG : विद्यालयों में स्वेटर, जूते और पेन का वितरण जारी, बच्चों में उत्साह

कोरिया, जिले में बच्चों को ठंड से बचाने और उनकी आवश्यकताओं को पूरा करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी के निर्देशानुसार स्कूलों में स्वेटर, जूते, मोजे और पेन का वितरण किया जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी, शिक्षकों और जनसमुदाय के सहयोग से यह पहल सभी विद्यालयों में जारी है।

इसी कड़ी में आज प्राथमिक शाला जनकपुर में बच्चों को स्वेटर, जूते, मौजे और पेन वितरित किए गए। साथ ही माध्यमिक शाला जनकपुर, प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला गड़बड़ी के छात्र-छात्राओं को भी स्वेटर प्रदान किए गए।

इस अवसर पर ग्राम सरपंच, शाला प्रबंध समिति के सदस्य, शिक्षकगण उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने नई वस्तुओं को पाकर उत्साह प्रकट किया। इस अवसर पर शिक्षकों ने बच्चों को ठंड से बचाव और स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया। ग्रामीणों और अभिभावकों ने जिला प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा में निरंतरता बनाए रखने का महत्वपूर्ण प्रयास है। जिला प्रशासन का यह प्रयास बच्चों को ठंड के मौसम में राहत प्रदान करने और उनकी पढ़ाई में किसी भी बाधा को रोकने के लिए किया जा रहा है। कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने इस अभियान को जिले के सभी विद्यालयों में सफलतापूर्वक लागू करने के निर्देश दिए हैं।

kgnews

Recent Posts

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

रायपुर  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…

10 hours ago
तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

रायपुर  किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…

10 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…

10 hours ago
पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…

11 hours ago
झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

भोपाल  देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…

11 hours ago
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

11 hours ago