CG : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया किशोर न्याय बोर्ड व बालिका गृह का निरीक्षण

सिंगारभाट में किया गया विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

उत्तर बस्तर कांकेर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कांकेर संजीव कुमार टामक द्वारा किशोर न्याय बोर्ड, कांकेर एवं बालिका गृह, सिंगारभाट का निरीक्षण किया गया तथा वहां पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में बच्चों को उनके अधिकार एवं कर्तव्य, न्याय प्राप्ति की प्रक्रिया, संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों के अधिकार, परामर्श एवं पुनर्वास की व्यवस्था, बाल संरक्षण तंत्र, बाल कल्याण समिति की भूमिका, स्वास्थ्य, स्वच्छता, मानसिक विकास, डिजिटल सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक जीवन मूल्यों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही उन्हें गुड टच बैड टच, चाइल्ड लाइन 1098, शिक्षा का महत्व तथा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के बारे में समझाया गया।

इसके अलावा बच्चों को 12वीं के बाद उपलब्ध शैक्षणिक एवं कैरियर विकल्पों की जानकारी देते हुए नियमित रूप से समाचार पढ़ने के लिए भी प्रेरित किया गया। साथ ही विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विषय में जानकारी दी गई। शिविर में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शांति प्रभु जैन तथा बालिका गृह के बालक-बालिकाएं एवं विधिक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

CG : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने पर सीएचसी तुमगांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित …

CG : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने पर सीएचसी तुमगांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित …

महासमुंद : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मंगलवार…

3 minutes ago
CG : गौरेला पेण्ड्रा मरवाही : प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन एवं एनपीएस-ट्रेडर्स योजनाओं के तहत नगरीय क्षेत्रों में विशेष पंजीयन अभियान …

CG : गौरेला पेण्ड्रा मरवाही : प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन एवं एनपीएस-ट्रेडर्स योजनाओं के तहत नगरीय क्षेत्रों में विशेष पंजीयन अभियान …

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही : असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों एवं छोटे व्यापारियों को सामाजिक सुरक्षा और…

7 minutes ago
CG : उत्तर बस्तर कांकेर : प्रयास विद्यालय में प्राक्चयन परीक्षा का संशोधित मॉडल उत्तर जारी …

CG : उत्तर बस्तर कांकेर : प्रयास विद्यालय में प्राक्चयन परीक्षा का संशोधित मॉडल उत्तर जारी …

उत्तर बस्तर कांकेर : मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा…

10 minutes ago
NEET UG Re-Exam 2026: बिलासपुर में तैयारियां तेज, कलेक्टर-SSP ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

NEET UG Re-Exam 2026: बिलासपुर में तैयारियां तेज, कलेक्टर-SSP ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

बिलासपुर. नीट यूजी-2026 की 21 जून को दोबारा होने वाली परीक्षा की तैयारियों को लेकर…

19 minutes ago
CG : उत्तर बस्तर कांकेर : लाइवलीहुड कॉलेज अंतागढ़ में नए रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों के लिए काउंसलिंग शुरू …

CG : उत्तर बस्तर कांकेर : लाइवलीहुड कॉलेज अंतागढ़ में नए रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों के लिए काउंसलिंग शुरू …

उत्तर बस्तर कांकेर : क्षेत्र के युवाओं को आत्मनिर्भर एवं हुनरमंद बनाने के उद्देश्य से…

20 minutes ago
CG : प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन एवं एनपीएस-ट्रेडर्स योजनाओं के तहत नगरीय क्षेत्रों में विशेष पंजीयन अभियान …

CG : प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन एवं एनपीएस-ट्रेडर्स योजनाओं के तहत नगरीय क्षेत्रों में विशेष पंजीयन अभियान …

रायपुर : असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों एवं छोटे व्यापारियों को सामाजिक सुरक्षा और पेंशन सुविधाओं…

23 minutes ago