cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

दुर्ग । छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड द्वारा आगामी खरीफ सीजन 2026 के लिए विभिन्न फसलों के बीजों के विक्रय दरों का निर्धारण किया है। बीज प्रबंधक, रूआबांधा (जिला-दुर्ग) एस.के. बेहरा से प्राप्त जानकारी अनुसार किसानों को इस वर्ष धान, दलहन और तिलहन के बीज नई कीमतों पर उपलब्ध होंगे। जिसमें धान मोटा की दर 3478, पतला धान 3919 से 3949 और सुगंधित धान की दर 4803 प्रति क्विंटल तय की गई है। इसी प्रकार कोदो-कुटकी 7245, रागी 7229, उड़द 14007 से 14351, मूंग 13390 से 14006, कुलथी 3893, सोयाबीन 9573 से 9805, मूंगफली 11816, तिल 20539 से 20557, रामतिल 12846, ढेंचा 22057 और अरहर 11369 से 13220 प्रति क्विंटल की दर निर्धारित की गई है। आधार बीजों का विक्रय दरें प्रमाणित बीजों की विक्रय दरों से 100 रूपए प्रति क्विंटल अधिक होंगी। गत वर्ष धान की मोटा दर 3550, पतला 4030 एवं सुगंधित धान 4650 प्रति क्विंटल थी। इसी प्रकार सोयाबीन 7400, अरहर 11800 से 12500 थी। उड़द और मूंग की दर क्रमशः 11300 से 11400 प्रति क्विंटल थी।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *