CG : प्रशासनिक कार्यों में गति और पारदर्शिता हेतु कोरबा में ई-ऑफिस कार्यप्रणाली का प्रशिक्षण आयोजित

कोरबा, जिले के विभिन्न शासकीय विभागों में आधुनिक एवं पारदर्शी पद्धति से कार्य संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ई-ऑफिस कार्यप्रणाली पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई।

सामान्य प्रशासन विभाग से आए प्रोजेक्ट इंजीनियर हिमांशु तम्बोली, जावेद अख्तर तथा जिला सूचना विज्ञान अधिकारी हेमंत जायसवाल ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से ई-ऑफिस प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी।
कलेक्टर ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर्स ने बताया कि ई-ऑफिस प्रणाली के तहत ई-फाइल सिस्टम लागू किया जाएगा, जिससे शासकीय कार्यों में गति, पारदर्शिता और प्रभावशीलता बढ़ेगी। इस प्रणाली के माध्यम से नस्तियों का संचालन त्वरित होगा, साथ ही समय और कागज की बचत भी सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि ई-फाइल की ट्रैकिंग सुविधा से यह आसानी से ज्ञात किया जा सकेगा कि कोई फाइल कहां लंबित है, जिससे कार्य संस्कृति में जवाबदेही बढ़ेगी। ई-फाइल निर्माण हेतु विंडोज 10 और स्कैनर अनिवार्य होगा। फाइलें केवल यूनिकोड फॉन्ट में टाइप की जाएंगी, कृति देव फॉन्ट का उपयोग नहीं किया जाएगा।

फेयर ई-फाइल हरे रंग की होगी और इसे डिलीट नहीं किया जा सकेगा। ई-फाइल में आवश्यक दस्तावेज संलग्न किए जा सकेंगे तथा इसे ई-साइन या डिजिटल सिग्नेचर से प्रमाणित किया जाएगा। कार्यशाला में ट्रांसफॉर्मेशनल जर्नी, फाइल मैनेजमेंट सिस्टम, नॉलेज मैनेजमेंट सिस्टम और आउटकम आधारित प्रशासन जैसे विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर ओंकार यादव, एनआईसी अधिकारी हेमंत जायसवाल सहित विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी रूप से लागू करने की प्रतिबद्धता जताई, जिससे प्रशासनिक कार्यों में डिजिटल परिवर्तन और सुशासन को नई दिशा मिलेगा।

kgnews

Recent Posts

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

रायपुर   छत्तीसगढ़ सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में…

3 hours ago
उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

भोपाल उज्जैन जिले के थाना चिंतामन गणेश क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

4 hours ago
इंदौर में गहराया जल संकट, 35 लाख आबादी पर पानी का खतरा

इंदौर में गहराया जल संकट, 35 लाख आबादी पर पानी का खतरा

इंदौर  देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर गंभीर जलसंकट से गुजर रहा है। हालत यह…

4 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

4 hours ago
समर्थ सिंह को 29 मई तक CBI रिमांड, त्विषा शर्मा मौत मामले में पूछताछ तेज

समर्थ सिंह को 29 मई तक CBI रिमांड, त्विषा शर्मा मौत मामले में पूछताछ तेज

भोपाल मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की 12 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत…

4 hours ago
पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम

पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम

भोपाल  पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश पुलिस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PHPS) न्यासी…

4 hours ago