छत्तीसगढ़

CG : प्रशासन को हादसे का इंतजार : 20 साल पहले बना पुल का निचला हिस्सा क्षतिग्रस्त, शिकायत के बाद भी नहीं हो रही मरम्मत,

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही. जिले के पिपरिया गांव के तिपान नदी में लगभग 20 साल पहले बना पुल का निचला हिस्सा वेस्टवेयर अब पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है, जो मरम्मत के अभाव में कभी भी गिर सकता है. इससे बड़ी अनहोनी घटना घट सकती है. स्थानीय ग्रामीणों ने पुल की मरम्मत के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को सूचना दे दी है, लेकिन अब तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया है.

पुल में सुरक्षा की दृष्टि से रेलिंग भी नहीं है. अगर समय रहते इसका मरम्मत कार्य नहीं किया गया तो आवागमन बंद होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. बता दें कि गौरेला से होते हुए मेडुका से मरवाही विधानसभा क्षेत्र को जोड़ने वाली PMJSY योजना के अंतर्गत यह सड़क बनी है. इस मार्ग पर पिपरिया गांव के तिपान नदी में बना पुल का निचला हिस्सा वेस्टवेयर पानी की तेज बहाव और पुराना होने के कारण टूट कर क्षतिग्रस्त हो गया है. साइड में मिट्टी का कटाव हो चुका है. हालांकि ग्रामीणों ने मिट्टी मुरुम डालकर इस पुलिया से होकर आवागमन चालू किया है, जो काफी नहीं है. अगर समय रहते इसका मरम्मत कार्य नहीं किया गया तो इस पुलिया से होकर आने जाने वाले सैकड़ों गांव के लोगों का आवागमन प्रभावित होगा और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. वहीं मरवाही ब्लॉक कार्यालय पहुंचने के लिए ज्यादा किमी सफर करना पड़ेगा.

सैकड़ों गांव के लोग इसी पुल से होकर करते हैं आना-जाना

बता दें कि मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ की मुख्य सड़क मार्ग से मेडूका, पिपरिया, मरवाही को जोड़ने वाली यह PMJSY की मुख्य सड़क है. सैकड़ों गांव के लोग इस पुल और सड़क मार्ग पर निर्भर हैं. स्वास्थ्य संबंधी समस्या को लेकर जिला अस्पताल और रेलवे स्टेशन आने जाने वाले लोग ज्यादातर इसी रास्ते से होकर गुजरते हैं. आसपास के स्थानीय लोग लगातार पुल की मरम्मत की मांग करते आ रहे हैं. ग्रामीणों द्वारा कई बार विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन आज तक इसका समाधान नहीं हो पाया है.

kgnews

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

1 hour ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

2 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

2 hours ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

2 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

2 hours ago