छत्तीसगढ़

CG : प्री.बी.एड. एवं प्री.डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा 22 मई को

महासमुंद, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा आयोजित प्री.बी.एड. एवं प्री.डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा गुरुवार 22 मई 2025 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन महासमुंद जिला मुख्यालय सहित बागबाहरा एवं पिथौरा विकासखंडों में किया जाएगा। प्रथम पाली में प्री.बी.एड. परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित होगी, जिसमें 7,520 परीक्षार्थी शामिल होंगे। वहीं, द्वितीय पाली में प्री.डी.एल.एड परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:15 बजे तक संपन्न होगी, जिसमें 13,414 परीक्षार्थी भाग लेंगे।
कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने परीक्षा की सुचारू एवं निर्विघ्न संचालन हेतु 15 मई से 22 मई 2025 तक अधिकारी एवं कर्मचारियों को पूर्व अनुमति के अवकाश पर नहीं जाने तथा मुख्यालय से बाहर प्रस्थान नहीं करने के निर्देश दिए हैं। यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी इस निर्देश का उल्लंघन करता है, तो उसके विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

kgnews

Recent Posts

CG : गोह के शिकार और तस्करी का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

CG : गोह के शिकार और तस्करी का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा । जिले में वन विभाग ने वन्यजीवों के अवैध शिकार और तस्करी के खिलाफ…

6 minutes ago
CG : सीएम साय को गुरुपूर्णिमा महोत्सव का आमंत्रण, आचार्य का शाल-श्रीफल से सम्मान

CG : सीएम साय को गुरुपूर्णिमा महोत्सव का आमंत्रण, आचार्य का शाल-श्रीफल से सम्मान

रायपुर । आगामी 29 जुलाई को गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर अघोर पीठ, समवर्ती समूह…

11 minutes ago
CG : जशपुर के चार वन परिक्षेत्रों में 32 हाथियों का विचरण, वन विभाग अलर्ट

CG : जशपुर के चार वन परिक्षेत्रों में 32 हाथियों का विचरण, वन विभाग अलर्ट

ग्रामीणों से जंगल में अकेले न जाने और हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की…

21 minutes ago
हांगकांग में शपथ के बाद भोपाल लौटे डिस्ट्रिक्ट गवर्नर महेश मालवीय

हांगकांग में शपथ के बाद भोपाल लौटे डिस्ट्रिक्ट गवर्नर महेश मालवीय

  भोपाल लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 G-2 के नवनियुक्त डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लॉयन महेश मालवीय…

21 minutes ago
CG : जशक्राफ्ट से छत्तीसगढ़ के बांस हस्तशिल्प को मिलेगी नई पहचान

CG : जशक्राफ्ट से छत्तीसगढ़ के बांस हस्तशिल्प को मिलेगी नई पहचान

आधुनिक प्रशिक्षण, डिजाइन नवाचार और बाजार से जुड़ाव के माध्यम से बढ़ेगी आजीविका और रोजगार…

23 minutes ago
CG : वन महोत्सव : जशपुर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिल रहा जनसमर्थन

CG : वन महोत्सव : जशपुर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिल रहा जनसमर्थन

विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने किया वृहद वृक्षारोपण, पौधों के संरक्षण का लिया संकल्प…

26 minutes ago