CG : प्रेमचंद जैन ने सोलर प्लांट से घटाया बिजली बिल

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से आमजन को मिल रहा लाभ

 रायपुर, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ अब आम नागरिकों तक प्रभावी रूप से पहुँच रहा है। योजना के तहत लोग अपने घरों की छतों पर सोलर प्लांट स्थापित कर न केवल बिजली बिलों में उल्लेखनीय कमी ला रहे हैं, बल्कि ऊर्जा आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी सार्थक कदम बढ़ा रहे हैं।
    गोल बाजार, खैरागढ़ निवासी प्रेमचंद जैन इसका एक बेहतर उदाहरण हैं। उन्होंने अपने घर की छत पर ऑन-ग्रिड सोलर प्लांट स्थापित किया है, जिसके माध्यम से नवंबर माह में लगभग 400 यूनिट बिजली का उत्पादन हुआ। इसी अवधि में उनकी वास्तविक खपत मात्र 290 यूनिट रही। इस प्रकार जैन ने अपनी जरूरत से अधिक ऊर्जा उत्पन्न कर न केवल बिजली बिल लगभग शून्य कर लिया, बल्कि अतिरिक्त बिजली ग्रिड को प्रदान कर आर्थिक लाभ भी प्राप्त किया।
    जैन ने बताया कि सोलर प्लांट स्थापना की पूरी प्रक्रिया सरल और पारदर्शी रही। उन्हें सरकारी सब्सिडी का लाभ भी समय पर मिला, जिससे स्थापना लागत में काफी कमी आई। उनके अनुसार सोलर ऊर्जा केवल बचत का साधन नहीं, बल्कि भविष्य और पर्यावरण के लिए एक सुरक्षित निवेश है, जो आने वाले वर्षों में हर घर की जरूरत बनेगा।
    योजना के तहत उपभोक्ता इच्छानुसार ऑनलाइन वेंडर का चयन कर सकते हैं और आवेदन प्रक्रिया पूर्णतः डिजिटल, सुगम एवं पारदर्शी है। इसके लिए https://pmsuryaghar.gov.in/#/ पीएम सूर्य घर ऐप, मोर बिजली ऐप, विभागीय वेबसाइट, टोल-फ्री नंबर 1912 तथा नजदीकी छत्तीसगढ राज्य विद्युत वितरण कम्पनी लिमिटेड कार्यालयों के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।

kgnews

Recent Posts

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में 5 दिन तक मेहरबान रहेगा मानसून, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में 5 दिन तक मेहरबान रहेगा मानसून, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार

रायपुर. छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून का कहर जारी है. तेज बारिश के कारण नदी-नाले उफान…

40 minutes ago
एक पेड़ माँ के नाम के लिए नाला पार कर रहे थे नौनिहाल

एक पेड़ माँ के नाम के लिए नाला पार कर रहे थे नौनिहाल

एक पेड़ माँ के नाम के लिए नाला पार कर रहे थे नौनिहाल 200 मीटर…

51 minutes ago
CG: शराब के नशे में सड़क पर हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार …

CG: शराब के नशे में सड़क पर हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार …

खैरागढ़। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने के लिए…

1 hour ago
CG : पेंशनरों की मांग पर शासन सक्रिय …

CG : पेंशनरों की मांग पर शासन सक्रिय …

रायपुर। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ द्वारा पेंशनरों को ट्रेजरी व्यवस्था की जटिलताओं एवं प्रक्रियागत बाधाओं…

1 hour ago
CG : ज्वाइनिंग नहीं देने वाले 29 आरक्षकों की नियुक्ति रद्द …

CG : ज्वाइनिंग नहीं देने वाले 29 आरक्षकों की नियुक्ति रद्द …

रायपुर। आबकारी आरक्षक के पद पर चयन के बावजूद तय समय में कार्यभार ग्रहण नहीं…

1 hour ago