पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से आमजन को मिल रहा लाभ
रायपुर, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ अब आम नागरिकों तक प्रभावी रूप से पहुँच रहा है। योजना के तहत लोग अपने घरों की छतों पर सोलर प्लांट स्थापित कर न केवल बिजली बिलों में उल्लेखनीय कमी ला रहे हैं, बल्कि ऊर्जा आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी सार्थक कदम बढ़ा रहे हैं।
गोल बाजार, खैरागढ़ निवासी प्रेमचंद जैन इसका एक बेहतर उदाहरण हैं। उन्होंने अपने घर की छत पर ऑन-ग्रिड सोलर प्लांट स्थापित किया है, जिसके माध्यम से नवंबर माह में लगभग 400 यूनिट बिजली का उत्पादन हुआ। इसी अवधि में उनकी वास्तविक खपत मात्र 290 यूनिट रही। इस प्रकार जैन ने अपनी जरूरत से अधिक ऊर्जा उत्पन्न कर न केवल बिजली बिल लगभग शून्य कर लिया, बल्कि अतिरिक्त बिजली ग्रिड को प्रदान कर आर्थिक लाभ भी प्राप्त किया।
जैन ने बताया कि सोलर प्लांट स्थापना की पूरी प्रक्रिया सरल और पारदर्शी रही। उन्हें सरकारी सब्सिडी का लाभ भी समय पर मिला, जिससे स्थापना लागत में काफी कमी आई। उनके अनुसार सोलर ऊर्जा केवल बचत का साधन नहीं, बल्कि भविष्य और पर्यावरण के लिए एक सुरक्षित निवेश है, जो आने वाले वर्षों में हर घर की जरूरत बनेगा।
योजना के तहत उपभोक्ता इच्छानुसार ऑनलाइन वेंडर का चयन कर सकते हैं और आवेदन प्रक्रिया पूर्णतः डिजिटल, सुगम एवं पारदर्शी है। इसके लिए https://pmsuryaghar.gov.in/#/ पीएम सूर्य घर ऐप, मोर बिजली ऐप, विभागीय वेबसाइट, टोल-फ्री नंबर 1912 तथा नजदीकी छत्तीसगढ राज्य विद्युत वितरण कम्पनी लिमिटेड कार्यालयों के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।
जशपुर। जिले में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्होंने पुलिस थाने से…
रायपुर. नई शिक्षा नीति (NEP-2020) के तहत चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम पूरा करने वाले छत्तीसगढ़…
रायपुर। राजधानी रायपुर में एक मजदूर की हत्या से सनसनी फैल गई। कोतवाली थाना क्षेत्र…
जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय -डेका रायपुर राज्यपाल रमेन…
पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण…
डॉ. हेडगेवार ने दिया था समानता का विचार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव राष्ट्र, आज समान…