CG : प्रेमिका के घर फायरिंग, प्रेमी गिरफ्तार …
कोरबा। बालको थाना क्षेत्र में युवती के पिता पर गोली चलाने के सनसनीखेज मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घटना में फरार चल रहे शातिर आरोपी को बालको पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ डकैती समेत कई आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। मामला 19 फरवरी का है, जब बालको थाना इलाके के दोन्द्रों संगम नगर में प्रेम प्रसंग को लेकर युवती के पिता पर गोली चलाई गई थी। गनीमत रही कि गोली युवक के पिता को नहीं लगी और वे बाल-बाल बच गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी बालको निवासी 22 वर्षीय साहिल मासी को गिरफ्तार कर लिया था। उसके कब्जे से एक देशी कट्टा और कारतूस भी बरामद किए गए थे, लेकिन वारदात की साजिश रचने और देशी कट्टा उपलब्ध कराने वाला आरोपी लगातार फरार चल रहा था। बालको थाना प्रभारी ने टीम के साथ इलाके में घेराबंदी कर मुखबिर की सूचना पर फरार आरोपी को दबोच लिया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर मामले में जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
भोपाल भोपाल के बाद सरकार ने इंदौर मेट्रो रेल परियोजना की लागत में वृद्धि के…
रायपुर. पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा ग्राम पंचायतों को ग्राम सभाओं के माध्यम से…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता के परिणामस्वरूप…
भोपाल पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक की वीडियों…
रायपुर लोकभवन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आधुनिक तकनीक से अवगत कराने तथा शासकीय कार्यों…
रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने गंभीर रूप…