CG : प्रेमी निकला कातिल, महिला और दो बच्चों की हत्या कर दफनाया था शव,

जशपुर. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में हुए ट्रिपल मर्डर मामले में पुलिस ने आरोपी को रांची से गिरफ्तार किया है. आरोपी मृतका का प्रेमी है. उसने चरित्र शंका पर महिला और उनके दो बच्चों की गला घोंटकर हत्या की थी और शवों को नदी किनारे दफना दिया था. आरोपी साउथ इंडिया भागने की फिराक में था, जिसे पुलिस ने रांची से धर दबोचा. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. पूरा मामला तपकरा थाना क्षेत्र के साजबहार का है.

पुलिस को 23 जून को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति शराब के नशे में बोल रहा था कि वह साजबहार एक महिला और दो बच्चों को मारकर उतियाल नदी किनारे दफना दिया है. इस सूचना पर पुलिस की टीम तत्काल साजबहार (उतियाल नदी) में जाकर तस्दीक करने मौके पर गई एवं 02 घंटे तक मशक्कत कर उभार वाले रेत को बारी-बारी से हटाकर एक बच्चा (उम्र लगभग 06 साल) एवं एक बच्ची (उम्र लगभग 14 साल) का शव बरामद किया. कुछ दूर आगे जंगल में एक महिला (उम्र लगभग 36 साल) का शव मिला, जिसकी पहचान परिजनों एवं साजबहार के ग्रामीणों ने की. इसके बाद पुलिस ने अपनी विवेचना प्रारंभ की.

आरोपी ने नशे में ग्रामीणों को बताई थी हत्या करने की बात

जांच के दौरान पता चला कि मृतका सुभद्रा ठाकुर का गांव के ही प्रमोद गिद्धी से संबंध है. यही व्यक्ति था जो नशे में तीन लोगों की हत्या की बात कही थी और वह फरार भी था. इसके बाद पुलिस की टीम उसकी खोजबीन में जुट गई. प्रमोद गिद्धी के सारे दोस्त एवं रिश्तेदारों के यहां पुलिस की अलग-अलग टीम लगातार दबिश दे रही थी, चूंकि प्रमोद गिद्धी पहले भी रांची में काम करने गया था, इसी संभावना पर एक टीम रांची की ओर भेजी गई थी.

आत्महत्या के इरादे से जहर खा लिया था आरोपी

टेक्निकल टीम से सूचना मिला कि आरोपी युवक रांची में मौजूद है, इसके बाद पुलिस ने आरोपी प्रमोद गिद्धी को धर दबोचा. आरोपी को जशपुर लाते समय रास्ते में इंट्रोगेशन के दौरान पता चला कि उसने आत्महत्या करने के इरादे से लगभग 8 घंटा पहले जहर का सेवन कर लिया है. पुलिस ने तत्काल उसे जशपुर अस्पताल में एडमिट कराया. आरोपी के इलाज होने के बाद अब हालत स्थिर है. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि प्रेम संबंध और चरित्र शंका पर सुभद्रा ठाकुर की बेल्ट से गला घोंटकर हत्या की. उसके बाद दोनों बच्चों की भी बारी-बारी से हत्या की. अपराध कबूल करने पर पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.

पुलिस की टीम को एसएसपी ने किया पुरस्कृत

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने घटना के संबंध में बताया कि तिहरे हत्याकांड के आरोपी को पकड़ना पुलिस के लिए बहुत बड़ी चुनौती थी. 05 अलग-अलग पुलिस की टीम बनाकर संभावित ठिकानों पर दबिश जा रही थी. अंततः प्रत्याशा में रांची भेजी गई एक टीम ने उसे गिरफ्तार कर लाया है. गिरफ्तारी में सम्मिलित पुलिस टीम को नगद ईनाम से पुरस्कृत किया गया है.

kgnews

Recent Posts

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…

6 hours ago
छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…

6 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…

6 hours ago
छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…

6 hours ago
मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…

6 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

भोपाल  राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…

6 hours ago