CG : फर्जी आबकारी अधिकारी बनकर अवैध वसूली करने वाले 4 युवक को किया गिरफ्तार…

सक्ती । जिले में पुलिस ने परसदा खुर्द गांव में फर्जी आबकारी अधिकारी बनकर अवैध वसूली करने वाले 4 युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। वहीं मामले के एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। मामले में पुलिस ने 3 नग मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त 2 बाइक को जब्त किया है। सक्ती एएसपी हरीश यादव ने बताया कि, सक्ती थाना क्षेत्र के परसदा खुर्द गांव के अमरीका बाई के घर में 5 युवक फर्जी आबकारी अधिकारी बनकर पहुंचे। युवकों ने घर की तलाशी ली और शराब बनाने-पिलाने की धमकी देते हुए 30 हजार रूपये की मांग करने लगे।

इसकी सूचना मिलने पर सक्ती पुलिस ने जांजगीर जिले के रहने वाले चार युवक नरेन्द्र गोस्वामी, अजय गोस्वामी, रामनारायण धीवर, लोकेश राठौर को पकड़ा है। वहीं, मौके से एक अन्य आरोपी फरार हो गया है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 3 नग मोबाइल और 2 बाइक को जब्त किया है और आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

वहीं कुछ सप्ताह पूर्व ही लोरमी के ग्राम मारूकापा में फर्जी राशन कार्ड बनवाकर सरकारी योजना का लाभ उठाने का मामला सामने आया था। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर और खाद्य विभाग को शिकायत कर आरोप लगाया है कि, गांव के 13 अविवाहित युवकों के नाम पर फर्जी कार्ड बनाए गए हैं, जिनमें पत्नी और बच्चों के नाम भी दर्ज हैं।

ग्राम पंचायत लालपुर के आश्रित ग्राम मारूकापा निवासी धनराज माथुर सहित कई ग्रामीणों ने जनदर्शन के माध्यम से खाद्य विभाग को लिखित शिकायत सौंपी है। शिकायत में कहा गया है कि ग्राम की उचित मूल्य दुकान (करूणा माता स्व-सहायता समूह) द्वारा फर्जी कार्डधारकों को नियमित राशन वितरण किया जा रहा है, जबकि यह जानकारी दुकानदार को भी है कि संबंधित व्यक्ति अविवाहित हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यह पूरा खेल पूर्व सरपंच और कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से हुआ है ताकि अपात्र लोगों को सरकारी खाद्यान्न का लाभ दिया जा सके।

kgnews

Recent Posts

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों का काम देखा

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों का काम देखा

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों का काम देखा अधिकारियों की बैठक लेकर काम…

31 minutes ago
रायपुर की डॉ. पल्लवी दुबे का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, नेफ्रोलॉजी सुपर स्पेशलिटी में AIR-1 हासिल

रायपुर की डॉ. पल्लवी दुबे का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, नेफ्रोलॉजी सुपर स्पेशलिटी में AIR-1 हासिल

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की बेटी डॉ. पल्लवी दुबे ने चिकित्सा क्षेत्र में बड़ी…

34 minutes ago
CG : पक्षियों के लिए निःशुल्क सकोरे वितरित कर रहा मनोहर परिवार…

CG : पक्षियों के लिए निःशुल्क सकोरे वितरित कर रहा मनोहर परिवार…

भीषण गर्मी में जीव दया और जल सेवा का दिया संदेश रायपुर । भीषण गर्मी…

55 minutes ago
CG : दुर्ग में निजी स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन सख्त, फीस लूट की होगी जांच…

CG : दुर्ग में निजी स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन सख्त, फीस लूट की होगी जांच…

जिला व ब्लॉक स्तरीय समितियों का गठन, हेल्प डेस्क नंबर पर पालक कर सकते है…

58 minutes ago
CG : सांसद बृजमोहन ने 230 हितग्राहियों को वितरित किए 23 लाख के चेक …

CG : सांसद बृजमोहन ने 230 हितग्राहियों को वितरित किए 23 लाख के चेक …

रायपुर । क्षेत्र के चहुंमुखी विकास, जन-सरोकार और स्थानीय संस्कृति के संवर्धन को गति देते…

58 minutes ago
CG : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने स्वर्गीय सेन को दी श्रद्धांजली…

CG : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने स्वर्गीय सेन को दी श्रद्धांजली…

दुर्ग । छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह बुधवार संध्या लोकांगन परिसर वैशाली नगर भिलाई…

1 hour ago