छत्तीसगढ़

CG : फर्जी जाति प्रमाण पत्र में पकड़ी गई महिला पार्षद, पद से हटाने की कार्रवाई होगी जल्द …

दुर्ग। दुर्ग संभाग के आयुक्त एसएन राठौर ने छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा-19 (1) (अ-1) के तहत नगर पालिक निगम रिसाली के वार्ड क्रमांक 38 (स्टोर पारा, पुरैना) की वर्तमान पार्षद कुमारी पार्वती महानंद को नोटिस जारी कर आगामी 25 जून 2026 तक अपना जवाब प्रस्तुत करने का अंतिम अवसर दिया है। ज्ञात हो कि वर्ष 2021 के नगरीय निकाय चुनाव में कुमारी पार्वती महानंद ने रिसाली निगम के वार्ड क्रमांक 38 (आरक्षित सीट) से स्वयं को गांडा जाति अनुसूचित जाति का बताकर चुनाव लड़ा था और विजयी हुई थीं। इसके बाद, रिसाली भिलाई निवासी राहुल वर्मा आत्मज बिसेन्द्र कुमार वर्मा ने उनके जाति प्रमाण पत्र पर आपत्ति जताते हुए तहसीलदार कार्यालय कोमाखान (जिला-महासमुंद) में शिकायत दर्ज कराई थी। आवेदक की शिकायत पर हुई उच्च स्तरीय जांच के बाद, जिला स्तरीय जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति ने बीती 07 मई 2026 को अपनी रिपोर्ट सौंपी। समिति ने पाया कि पार्षद पार्वती महानंद का जाति प्रमाण पत्र पूरी तरह फर्जी है और इसे अवैध दस्तावेजों के सहारे हासिल किया गया था। अपर कलेक्टर जिला-महासमुंद द्वारा 19 मई 2026 को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बागबाहरा को भेजे गए पत्र में भी इस बात की पुष्टि की गई कि न्यायालय तहसीलदार कोमाखान के जांच प्रतिवेदन के अनुसार पार्वती महानंद (मूल निवासी खेमड़ा, बागबाहरा) ने कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर यह प्रमाण पत्र बनवाया था।

संभाग आयुक्त एसएन राठौर द्वारा जारी नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि प्रथम दृष्टया यह साबित हो चुका है कि पार्षद उस आरक्षित वर्ग की नहीं हैं, जिसके लिए वार्ड सुरक्षित रखा गया था। ऐसी स्थिति में उनका पार्षद पद पर बने रहना सार्वजनिक और निगम हित में वांछनीय नहीं है। कमिश्नर कोर्ट ने अनावेदक पार्षद को नोटिस जारी कर पूछा है कि क्यों न उन्हें पद से तत्काल बर्खास्त कर दिया जाए? मामले की अंतिम सुनवाई 25 जून 2026 को नियत की गई है। यदि तय तारीख पर पार्षद अपना स्पष्टीकरण या जवाब पेश नहीं करती हैं, तो प्रशासन द्वारा उनके खिलाफ पद से हटाने की एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी।

kgnews

Recent Posts

दुर्ग में युवती की मौत पर बड़ा एक्शन, सिविल सर्जन समेत 9 कर्मचारियों को जारी हुआ नोटिस

दुर्ग में युवती की मौत पर बड़ा एक्शन, सिविल सर्जन समेत 9 कर्मचारियों को जारी हुआ नोटिस

दुर्ग. जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती सिकलिन पीड़ित 22 वर्षीय युवती दीपिका गाड़ा के इलाज…

32 minutes ago
CG : कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने ली राहत-पुनर्वास और सड़क सुरक्षा की समीक्षा बैठक …

CG : कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने ली राहत-पुनर्वास और सड़क सुरक्षा की समीक्षा बैठक …

सड़क सुरक्षा एवं नार्को कोऑर्डिनेशन सेंटर ( एनकार्ड) के संबंध में भी विस्तार पूर्वक चर्चा…

58 minutes ago
CG : पं. जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन …

CG : पं. जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन …

कोण्डागांव : मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में पं. जवाहर लाल…

1 hour ago
PWD में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, ENC केपीएस राणा का तबादला, आरएल वर्मा को मिला अतिरिक्त प्रभार

PWD में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, ENC केपीएस राणा का तबादला, आरएल वर्मा को मिला अतिरिक्त प्रभार

भोपाल  मध्य प्रदेश सरकार ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए…

1 hour ago
CG : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने पर सीएचसी तुमगांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित …

CG : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने पर सीएचसी तुमगांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित …

महासमुंद : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मंगलवार…

1 hour ago
CG : गौरेला पेण्ड्रा मरवाही : प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन एवं एनपीएस-ट्रेडर्स योजनाओं के तहत नगरीय क्षेत्रों में विशेष पंजीयन अभियान …

CG : गौरेला पेण्ड्रा मरवाही : प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन एवं एनपीएस-ट्रेडर्स योजनाओं के तहत नगरीय क्षेत्रों में विशेष पंजीयन अभियान …

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही : असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों एवं छोटे व्यापारियों को सामाजिक सुरक्षा और…

1 hour ago