छत्तीसगढ़

CG : फर्जी ED अफसर के खिलाफ बिलासपुर में FIR दर्ज, 7 लाख की ठगी का आरोप …

बिलासपुर। खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का अधिकारी बताकर कैंटीन का ठेका और सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर एक परिवार से सिम्स अस्पताल में कैंटीन का ठेका दिलाने और उसके बेटे सहित एक अन्य युवक को ईडी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 6.82 लाख रुपए ऐंठ लिए। शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक रेलवे महाराष्ट्र मंडल, टिकरापारा निवासी देवेन्द्र ठक्कर की मुलाकात सिम्स अस्पताल में राहुल मिश्रा और उसकी पत्नी पदमा जनार्दन, निवासी ठठारी (जिला जांजगीर-चांपा) से हुई थी। बातचीत के दौरान राहुल ने खुद को ईडी का प्रभावशाली अधिकारी बताते हुए भरोसा दिलाया कि वह सिम्स अस्पताल, कोनी में कैंटीन का ठेका दिला सकता है। साथ ही उसने पीड़ित के बेटे और उसके दोस्त को ईडी में नौकरी लगवाने का भी आश्वासन दिया।

आरोप है कि राहुल और उसकी पत्नी ने इस काम के एवज में अलग-अलग किस्तों में बैंक खातों और कैश के माध्यम से कुल 6.82 लाख रुपए ले लिए। काफी समय बीतने के बाद भी न तो कैंटीन का ठेका मिला और न ही नौकरी लग सकी। संदेह होने पर देवेन्द्र ठक्कर ने आरोपियों से अपने पैसे वापस मांगे। पीड़ित का कहना है कि, दबाव बनाने पर आरोपियों ने कुछ राशि लौटा दी, लेकिन 1.62 लाख रुपए अब तक वापस नहीं किए। खुद के साथ धोखाधड़ी होने का अहसास होने पर उन्होंने शनिवार को कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी राहुल मिश्रा और उसकी पत्नी पदमा जनार्दन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस बैंक लेनदेन और अन्य दस्तावेजों की जांच कर आरोपियों की भूमिका की पड़ताल कर रही है।

kgnews

Recent Posts

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में 5 दिन तक मेहरबान रहेगा मानसून, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में 5 दिन तक मेहरबान रहेगा मानसून, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार

रायपुर. छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून का कहर जारी है. तेज बारिश के कारण नदी-नाले उफान…

40 minutes ago
एक पेड़ माँ के नाम के लिए नाला पार कर रहे थे नौनिहाल

एक पेड़ माँ के नाम के लिए नाला पार कर रहे थे नौनिहाल

एक पेड़ माँ के नाम के लिए नाला पार कर रहे थे नौनिहाल 200 मीटर…

51 minutes ago
CG: शराब के नशे में सड़क पर हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार …

CG: शराब के नशे में सड़क पर हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार …

खैरागढ़। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने के लिए…

1 hour ago
CG : पेंशनरों की मांग पर शासन सक्रिय …

CG : पेंशनरों की मांग पर शासन सक्रिय …

रायपुर। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ द्वारा पेंशनरों को ट्रेजरी व्यवस्था की जटिलताओं एवं प्रक्रियागत बाधाओं…

1 hour ago
CG : ज्वाइनिंग नहीं देने वाले 29 आरक्षकों की नियुक्ति रद्द …

CG : ज्वाइनिंग नहीं देने वाले 29 आरक्षकों की नियुक्ति रद्द …

रायपुर। आबकारी आरक्षक के पद पर चयन के बावजूद तय समय में कार्यभार ग्रहण नहीं…

1 hour ago