छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : छात्रा ज्योति साहू की पढ़ाई का समाज ने लिया जिम्मा…

राजनांदगांव/डोंगरगांव , जिला साहू संघ राजनांदगांव ने समाजहित में प्रेरणादायी और संवेदनशील पहल की शुरुआत की है। इसके अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की छात्रा ज्योति साहू निवासी छुरिया को उसकी शिक्षा निरंतर जारी रखने के लिए विद्यालय की शुल्क (फीस), आवश्यक पाठ्य-पुस्तकों के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया।

यह पहल केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति के लिए एक संदेश है कि यदि हम सभी मिलकर किसी एक बच्चे की शिक्षा का दायित्व उठाएं, तो समाज का कोई भी प्रतिभाशाली बच्चा केवल आर्थिक अभाव के कारण अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ने को विवश नहीं होगा।

इस अवसर पर स्व. जोधी राम साहू के सुपुत्र तोरण साहू ने छात्रा के विद्यालय फीस के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया। इसी क्रम में जिला साहू संघ के अध्यक्ष नोबल साहू ने भी छात्रा की फीस के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया। कहा कि जिला साहू संघ का उद्देश्य केवल सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाना है।

शिक्षा ही पिछड़ेपन की बेड़ियों को तोड़ सकती है कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जो गरीबी, अशिक्षा और सामाजिक पिछड़ेपन की बेड़ियों को तोड़ सकती है। इस अवसर पर छुरिया परिक्षेत्रीय अध्यक्ष खुमेंद्र साहू भी विशेष रूप से उपस्थित थे। सहायता प्राप्त करने वाली छात्रा व उनके परिवार ने भावुक होकर सभी सहयोगकर्ताओं के प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त की। इस कार्य के लिए जिला साहू संघ के भागवत साहू, नीलमणि साहू, माधव साहू, यशवंत साहू, अशोक साहू, अनिल साहू, परदेशी साहू, चंद्रशेखर साहू, चूरामन साहू, मदन साहू ने स्वागत किया।

kgnews

Recent Posts

सड़क नहीं बनी तो गड्ढों में उगा दी धान, सूरजपुर में ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन

सड़क नहीं बनी तो गड्ढों में उगा दी धान, सूरजपुर में ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन

बिश्रामपुर नगर से लगे सरस्वतीपुर-रामनगर-सूरजपुर मार्ग की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों का सब्र आखिरकार…

25 minutes ago
माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

रायपुर माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल पर्यटन, संस्कृति,…

25 minutes ago
मध्यप्रदेश की धरती पर निवेशकों का स्वागत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश की धरती पर निवेशकों का स्वागत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर प्रगति…

25 minutes ago
निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सख्ती, लापरवाही पर नोटिस एवं ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई के निर्देश

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सख्ती, लापरवाही पर नोटिस एवं ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई के निर्देश

भोपाल  प्रदेश में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लोक निर्माण विभाग…

45 minutes ago
खुले मन से मध्यप्रदेश में करें निवेश, हरसंभव करेंगे मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

खुले मन से मध्यप्रदेश में करें निवेश, हरसंभव करेंगे मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवेशकों से कहा है कि वे खुले मन से…

50 minutes ago
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट की सोनम रघुवंशी को फटकार, कहा- सरेंडर करो, वरना जमानत होगी रद्द

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट की सोनम रघुवंशी को फटकार, कहा- सरेंडर करो, वरना जमानत होगी रद्द

इंदौर  राजा रघुवंशी मर्डर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी सोनम  रघुवंशी को चेतावनी दी…

52 minutes ago