कोंडागांव । कोंडागांव जिले के जय स्तंभ चौक में स्थित फर्नीचर दुकान के संचालक ने बीती रात अज्ञात कारणों के चलते खुद को आग लगा ली। घटना के बाद घायल को उपचार के लिए कोंडागांव के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें मेकाज भेजा गया। रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया, शव को पोस्टमार्टम के बाद कोंडागांव भिजवाया जाएगा। मामले की जानकारी देते हुए बताया गया कि मेन रोड कोंडागांव निवासी जितेंद्र गोलछा (48) गुरुवार की रात अपने घर आए। जहां परिवार के सभी लोग सो रहे थे, जितेंद्र घर से 500 मीटर दूरी पर स्थित अपनी फर्नीचर की दुकान पर पहुंचे और खुद को आग लगा ली। जब आसपास के लोगों ने उन्हें देखा तो उन्होंने दौड़कर आग बुझाई और इसकी सूचना परिजनों को दी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। मेकाज ले जाते समय उनकी रास्ते में ही मौत हो गई।
भोपाल गुना जिले के थाना आरोन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं साहसिक कार्रवाई…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में गांजा, एमडी ड्रग्स, स्मैक (हेरोइन), ब्राउन शुगर, डोडाचूरा तथा…
भोपाल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन…
भोपाल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस…
रायपुर भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए…
भोपाल श्रम और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रदेश के श्रमिकों…