छत्तीसगढ़

CG : पीलिया के केस बढ़े, 9 मरीज अस्पताल में भर्ती

बिलासपुर । तापमान में आ रहे उतार-चढ़ाव से मौसमी बीमारी का असर दिखने लगा है। इसके अलावा बड़े पैमाने पीलिया और डायरिया के मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल और सिम्स में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पिछले 15 दिनों में मौसमी बीमारी के सैकड़ों मरीज सामने आए हैं। इसमें सर्दी, बुखार, खांसी, बदन दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। इस बीच पीलिया ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। जिस वजह से अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। शहर में पीलिया का प्रकोप देखने को मिल रहा है। वहीं इस बार गर्मी के शुरूआत में ही तारबाहर डीपूपारा क्षेत्र से पानी पीने से बीमार हो जाने का मामला सामने आया है। जिन्हें उल्टी व दस्त की समस्या भी हुई है। इसके बाद इलाज के लिए पीड़ित अस्पताल पहुंचे। इसके बाद पीलिया की जांच की गई। 15 मरीजों में पीलिया की पुष्टि हुई है। जिसमें से करीब 9 मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके साथ ही डोर टू डोर सर्वे भी शुरू् किया गया है। पीलिया के एक साथ इतने मरीज मिलने से अस्पताल सहित इलाके में हड़कंप मच गया है। जिसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सभी प्रभावित क्षेत्र में कैंप लगाया है। वहीं पानी के भी सैंपल लिए जा रहे हैं।

kgnews

Recent Posts

CG : अचानक बाइक बंद होने से ट्रक ने रौंदा …

CG : अचानक बाइक बंद होने से ट्रक ने रौंदा …

रायपुर। उरला के मैटर पार्क इलाके में सोमवार सुबह एक हादसे में दो युवकों को…

3 minutes ago
CG : अंतर्राज्यीय चेन स्नेचिंग गिरोह का पर्दाफाश, ओडिशा के 5 समेत 6 आरोपी गिरफ्तार …

CG : अंतर्राज्यीय चेन स्नेचिंग गिरोह का पर्दाफाश, ओडिशा के 5 समेत 6 आरोपी गिरफ्तार …

बिलासपुर: पुलिस ने शहर में महिलाओं को निशाना बनाकर चेन स्नेचिंग और लूट की वारदातों…

7 minutes ago
CG : जुआ खेलते तीन आरोपी गिरफ्तार, 52 पत्ती ताश और 640 रुपये जब्त …

CG : जुआ खेलते तीन आरोपी गिरफ्तार, 52 पत्ती ताश और 640 रुपये जब्त …

केसीजी: जिले में पुलिस ने जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

13 minutes ago
CG : परिवहन विभाग ने की ई-चालान से संबंधित ऑनलाइन स्कैम से सतर्क रहने की अपील …

CG : परिवहन विभाग ने की ई-चालान से संबंधित ऑनलाइन स्कैम से सतर्क रहने की अपील …

महासमुंद। राज्य में आरटीओ ई-चालान से संबंधित ऑनलाइन स्कैम के मामले सामने आने के बाद…

17 minutes ago
CG : किसान को सस्ते में डीजल दिलाने के नाम पर ठगा, शातिर फरार …

CG : किसान को सस्ते में डीजल दिलाने के नाम पर ठगा, शातिर फरार …

बलौदाबाजार। जिले के पलारी थाना क्षेत्र में किसानों के साथ ठगी का एक संवेदनशील मामला…

22 minutes ago
CG : सेंदूर नदी से रेत का अवैध परिवहन, 6 वाहन जब्त …

CG : सेंदूर नदी से रेत का अवैध परिवहन, 6 वाहन जब्त …

बलरामपुर। प्रदेश में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रशासन द्वारा…

25 minutes ago