क्षतिग्रस्त हिस्से को जेसीबी से पूरी तरह निकालकर कराया जा रहा है डामरीकरण
वर्ष 2018 में हुए इस सड़क के डामरीकरण कार्य की परफार्मेंस गारंटी पांच साल पहले ही हो चुकी थी खत्म
रायपुर, लोक निर्माण संभाग क्रमांक-01 रायपुर के अंतर्गत फुंडहर से देवपुरी सड़क, जिसकी लंबाई 2 किलोमीटर है, इसके क्षतिग्रस्त हिस्से को जेसीबी से पूरी तरह हटाने के बाद पुरानी सड़क को रफ करके नया डामरीकरण कराया जा रहा है, ताकि नये डामरीकरण के परत की पकड़ अच्छी हो और कार्य की गुणवत्ता बेहतर बनी रहे।
इस सड़क मरम्मत पेच वर्क के कार्य में घोटाला और गड़बड़ी को लेकर कतिपय इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबर को कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण में पूरी तरह भ्रामक और तथ्यहीन बताया है।
कार्यपालन अभियंता ने बताया कि विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त सड़कों को चिन्हांकित कर उनके मरम्मत एवं पेच वर्क की कार्ययोजना तैयार की जाती है। इसी कार्ययोजना के अनुरूप उक्त सड़क की मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फुंडहर-देवपुरी मार्ग के दो किलोमीटर हिस्से के डामरीकरण का कार्य वर्ष 2018 में कराया गया था।
इसके डामरीकरण कार्य की परफार्मेंस गारंटी की अवधि वर्ष 2021 तक थी। वर्ष 2018 में यह दो किलोमीटर लंबी और डिवाईडर के दोनों ओर 10.50 मीटर औसत चौड़ाई में डामरीकरण का कार्य एक करोड़ 46 लाख रूपए की लागत से कराया गया था। उक्त सड़क के मरम्मत हेतु पेच वर्क के लिए दो करोड़ से अधिक की राशि खर्च किए जाने की बात पूरी तरह बेबुनियाद और भ्रामक है।
कार्यपालन अभियंता ने बताया कि वर्ष 2018 में निर्मित इस सड़क के कुछ हिस्से के स्कीड होने के कारण कहीं-कहीं यह सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। विभाग की अनुमोदित कार्ययोजना के अनुसार इस सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से को जेसीबी से पूर्णतः निकालकर पुरानी सड़क के सरफेस को रफ करके डामरीकरण का कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ कराया जा रहा है।
बिलासपुर. बिलासपुर जिले में बाल संप्रेक्षण गृह के पदस्थ सुरक्षा गार्ड की हत्या की सनसनीखेज…
जगदलपुर. छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जुड़ा वेतन घोटाला अब सिर्फ एक…
दतिया दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम दौर में भावुक…
रतलाम मध्य प्रदेश की राजनीति में अपनी अलग कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले सैलाना…
रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन प्रश्नकाल के दौरान छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता…
पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना से संवर रहा पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों का भविष्य:…