बालोद कलेक्टर इंद्रजीतसिंह चन्द्रवाल ने जिले के बालोद विकासखंड के ग्राम बघमरा में किसान लक्ष्मी नारायण साहू के खेत में कृषि कार्य मंे नई टेक्नोलॉजी ड्रोन द्वारा नैनो डीएपी एवं यूरिया का छिड़काव के डेमोंस्ट्रेशन कार्य का अवलोकन किया। इस दौरान ड्रोन के माध्यम से 7 मिनट से कम की अवधि में लगभग एक एकड़ खेत में नैनो डीएपी एवं यूरिया का छिड़काव किया गया। कलेक्टर ने ड्रोन डेमोंस्ट्रेशन को देखकर इसकी सराहना की तथा इसे किसानों के लिए बहुत ही उपयोगी एवं कारगर बताया। चन्द्रवाल ने कहा कि इस नई तकनीक के माध्यम से किसानों की समय एवं श्रम की बचत होगी। उन्होंने कहा कि ड्रोन से खाद एवं कीटनाशक दवाइयों की छिड़काव करने से लागत भी बहुत कम आएगी।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *