राजनांदगांव महाशिवरात्रि पर्व अगले सप्ताह श्री बागेश्वर धाम शिव मंदिर में धूमधाम से मनाया जाएगा। शिवभक्तों द्वारा 5 दिवसीय शिव महोत्सव मनाया जाएगा। शिव भक्तों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा बागेश्वर धाम मंदिर के सेवक पंकज गुप्ता, सूरज गुप्त, विजय गुप्ता, राकेश ठाकुर, डीसी जैन, अमलेंदू हाजरा, सौरभ खंडेलवाल, राजेश शर्मा, महेन्द्र लोधी, सुमित चौरसिया, मनीष यादव, हरीश भानुशाली, अमित खंडेलवाल ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर बागेश्वर धाम मंदिर जो कि गोल्डन टेंपल के नाम से प्रसिद्ध है। उसमें नए स्तर पर स्वर्ण पॉलिश करवाई गई है जिससे मंदिर स्वर्ण की तरह स्वर्ण आभा से जगमगा रहा है। महाशिवरात्रि पर्व में आकर्षक लाइटिंग व फूलों से विशेष साज-सज्जा भी मंदिर में की जाएगी।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *