छत्तीसगढ़

CG : बच्चे को बचाने तेंदुए से भिड़ गया शेरा…

कांकेर । कांकेर जिले के दुधावा इलाके में तेंदुए ने दहशत मचा रखी है। पिछले कुछ दिनों में तेंदुआ चार बच्चों पर हमला कर चुका है, जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। ग्रामीण अब दहशत में जी रहे हैं, और शाम होते ही घरों में कैद हो जाते हैं।ताजा घटना 1 अक्टूबर की शाम को दुधावा के पटेलपारा में घटी। 11 साल का नीरज ध्रुव अपने चाचा के घर जा रहा था, जब अचानक तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। तेंदुए ने बच्चे को गर्दन से पकड़ लिया और जंगल की ओर भागने लगा। तभी उनका पालतू कुत्ता शेरा सामने आ गया और तेंदुए से भिड़ गया। शेरा ने तेंदुए का पीछा किया और उस पर हमला किया। कुत्ते के हमले से घबराकर तेंदुआ बच्चे को छोड़कर भाग गया।परिजनों ने तुरंत नीरज को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे खतरे से बाहर बताया। यह घटना पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गई है, और ग्रामीण तेंदुए के आतंक से परेशान हैं।पहले हो चुकी है एक बच्चे की मौतइससे पहले तेंदुआ इलाके में तीन बच्चों पर हमला कर चुका है, जिनमें से एक बच्चे की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। इन घटनाओं के बाद से गांववालों में खौफ का माहौल है। ग्रामीणों ने रात के समय बाहर निकलना बंद कर दिया है और खासकर बच्चों को घर के अंदर ही रखा जा रहा है।वन विभाग पर लापरवाही के आरोपगांववालों का आरोप है कि तेंदुए के आतंक की जानकारी होने के बावजूद वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए सक्रियता नहीं दिखाई है। हालांकि, वन विभाग का दावा है कि तेंदुए को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं और इसके लिए रायपुर से एक्सपर्ट की टीम कांकेर भेजी गई है। अधिकारी आश्वासन दे रहे हैं कि जल्द ही तेंदुए को पकड़ लिया जाएगा, जिससे गांव में शांति लौट सके।डीएफओ आलोक बाजपाई ने बताया की वन विभाग की टीम रोजाना इलाके में गस्त कर रही है। रायपुर से भी एक्सपर्ट की टीम आ चुकी है, जो लगातार तेंदुए को ट्रैक करने की कोशिश कर रही है। तेंदुए को रेस्क्यू कर दूर जंगल में छोड़ने की प्लानिंग है।ग्रामीणों को अब वन विभाग की टीम से तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़ने की उम्मीद है, ताकि वे बिना किसी डर के सामान्य जीवन जी सकें।

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013: प्रगति, चुनौतियां और आगे की राह पर हुआ राष्ट्रीय सेमिनार

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013: प्रगति, चुनौतियां और आगे की राह पर हुआ राष्ट्रीय सेमिनार

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013: प्रगति, चुनौतियां और आगे की राह पर हुआ राष्ट्रीय सेमिनार…

16 minutes ago
घड़ियाल और दुर्लभ कछुओं की तस्करी रोकने के लिए चंबल में हाई अलर्ट

घड़ियाल और दुर्लभ कछुओं की तस्करी रोकने के लिए चंबल में हाई अलर्ट

भोपाल देश में घड़ियाल संरक्षण के सबसे महत्वपूर्ण केंद्र राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य में दुर्लभ जलीय…

27 minutes ago
AIIMS भोपाल-DRDO की बड़ी साझेदारी, ऊंची चोटियों पर तैनात जवानों की फिटनेस होगी और मजबूत

AIIMS भोपाल-DRDO की बड़ी साझेदारी, ऊंची चोटियों पर तैनात जवानों की फिटनेस होगी और मजबूत

भोपाल  हिमालय की ऊंची चोटियों और ग्लेशियरों पर तैनात सैनिकों के लिए भौगोलिक और मौसम…

45 minutes ago
MP में UCC का बड़ा असर! नाम बदलकर लिव-इन पर रोक, लव जिहाद के मामलों में आएगी कमी

MP में UCC का बड़ा असर! नाम बदलकर लिव-इन पर रोक, लव जिहाद के मामलों में आएगी कमी

भोपाल  मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) प्रभावी होने के बाद लव जिहाद के…

56 minutes ago
धमतरी बना प्रदेश का पहला जिला, जहाँ PACS के जरिए किसानों को मिलेगी ड्रोन स्प्रेयर सेवा

धमतरी बना प्रदेश का पहला जिला, जहाँ PACS के जरिए किसानों को मिलेगी ड्रोन स्प्रेयर सेवा

​रायपुर सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने खुद उड़ाया ड्रोन छत्तीसगढ़ के कृषि क्षेत्र को आधुनिक…

57 minutes ago
MP में स्कूली शिक्षा पर चौंकाने वाला खुलासा, 6 साल में 28 लाख बच्चे गायब, 10 साल में 32 हजार स्कूल बंद

MP में स्कूली शिक्षा पर चौंकाने वाला खुलासा, 6 साल में 28 लाख बच्चे गायब, 10 साल में 32 हजार स्कूल बंद

भोपाल  मध्य प्रदेश में स्कूली शिक्षा के ढांचे और उसकी साख को लेकर बेहद हैरान…

1 hour ago