ग्रीन पालना अभियान के तहत 36 प्रसूताओं को दिए गए 180 पौधे
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पर्यावरण संरक्षण हेतु दूरदृष्टि के अनुरूप, जिला प्रशासन द्वारा “ग्रीन पालना अभियान” के अंतर्गत सरकारी अस्पतालों में प्रसव के उपरांत माताओं को पांच प्रकार के फलदार पौधे — आम, अमरूद, जामुन, पपीता और मुनगा — भेंट किए जा रहे हैं।
आज इस पहल के अंतर्गत रायपुर जिले में कुल 36 प्रसूताओं को 180 पौधे वितरित किए गए। इनमें मेडिकल कॉलेज से 1, एमसीएच कालीबाड़ी से 21, मंदिर हसौद से 2, आरंग ब्लॉक से 2, उरला-बिरगांव से 1, तिल्दा से 1 और एम्स रायपुर से 8 प्रसूताएँ शामिल रहीं।
यह अभियान सिर्फ एक पौधा वितरण कार्यक्रम नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने और आने वाली पीढ़ियों को हरियाली से जोड़ने की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास है।
रायपुर। पीएससी घोटाले में सीबीआई ने बुधवार को पूर्व सचिव जेके धुव्र के यहां दबिश…
भगवान देवनारायण का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत, उन्होंने मानव सेवा को ही माना अपना…
पेयजल आपूर्ति में कोई कमी न रहे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव सूखे पेयजल स्रोतों की…
विश्व पर्यावरण दिवस पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल आयोजित करेगा पोस्टर प्रतियोगिता प्रकृति से प्रेरित…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के 1972 बैच के वरिष्ठ रिटायर्ड आईएएस अधिकारी बीकेएस रे का कल देर…
इंदौर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) इंदौर क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी (15) को केस स्टडी में…