CG : बलौदाबाजार में गांजा पकड़ाया, 2 तस्कर गिरफ्तार …
बलौदाबाजार। पुलिस की ओर से सघन जांच अभियान के तहत असामाजिक तत्वों, अवैध महुआ शराब बनाने वाले, जुआ-सट्टा और गांजा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने दो तस्करों लखन वर्मा और मुकेश कुमार को पकड़ा है, जो बाइक से गांजा तस्करी कर रहे थे। तस्करों के पास से एक लाख रुपए का गांजा, दो मोबाइल और बाइक जब्त किया गया है। यह मामला लवन थाना क्षेत्र का है। दरअसल, जांच में जुटी पुलिस की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि दो बाइक सवार गांजा रखकर जा रहे हैं। सूचना पर एक्शन लेते हुए घेराबंदी की गई और पल्सर बाइक पर सवार दो आरोपियों को रोका गया। वहीं जब टीम ने उनके पास मौजूद पिट्ठू बैग की तलाशी ली, तो उसके अंदर से 10.204 किलो गांजा बरामद किया गया। जब्त गांजा की कीमत एक लाख रुपए आंकी गई है। साथ ही पुलिस की टीम ने घटना में इस्तेमाल होने वाली बाइक और दो मोबाइल भी जब्त किया। दोनों आरोपियों ने अपना नाम लखन वर्मा और मुकेश कुमार बताया, जिनके खिलाफ अपराध क्रमांक 174/2026 धारा 20(बी) NDPS एक्ट दर्ज किया गया और उन्हें गिरफ्तार करते हुए कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।
भोपाल मध्य प्रदेश में रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) और फ्लाईओवर के निर्माण में सामने आ…
सफलता की कहानी भगवान बिरसा मुण्डा योजना से झाबुआ के अर्पित बने आत्मनिर्भर शुरू किया…
सिवनी/छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच संपर्क पहले की तुलना में आधुनिक और सुरक्षित…
रायपुर स्वच्छता, आवास, तालाब सौंदर्यीकरण एवं ईको पार्क का किया अवलोकन नगरीय प्रशासन एवं विकास…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर कलेक्टर राजनांदगाँव जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में…
भोपाल पुलिस मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं से माह मई में सेवानिवृत्त 4 कर्मचारियों को पुलिस…