CG : बस्तर के घाटलोहंगा में सेवा का संगम: स्काउट्स-गाइड्स और NSS ने पेश की मानवता की मिसाल …

जगदलपुर। बस्तर जिले में सूर्य के बढ़ते तेवर और भीषण गर्मी को देखते हुए मानवता की सेवा के लिए एक सराहनीय पहल की गई है। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ बस्तर तथा राष्ट्रीय सेवा योजना घाटलोहंगा के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय यात्री प्रतीक्षालय में शीतल जल प्याऊ घर का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस सेवा कार्य का मुख्य उद्देश्य चिलचिलाती धूप में सफर करने वाले यात्रियों और आसपास के ग्रामीणों को ठंडे पानी की सुविधा उपलब्ध कराना है। इस पुनीत कार्य का शुभांरभ ग्राम पंचायत की सरपंच दिया भद्रे और उप सरपंच यमुना तिवारी के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस गरिमामयी अवसर पर डीओसी (स्काउट) दसरुराम यादव, जिला सचिव लिलेश कुमार देवांगन, वरिष्ठ ग्रामीण यशवंत तिवारी और पूर्व सरपंच कुशल बघेल सहित ग्राम पटेल एवं क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में स्वामी आत्मानंद हिंदी उत्कृष्ट शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घाटलोहंगा के प्राचार्य एवं शैक्षणिक स्टाफ ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया। उल्लेखनीय है कि इस जल सेवा अभियान को सुचारू रूप से चलाने की जिम्मेदारी विद्यालय के सुभाषचंद्र बोस स्काउट दल और इंदिरा गाइड टीम ने उठाई है, जो पूरे माह निस्वार्थ भाव से यहाँ अपनी सेवाएं देंगे। इस पूरे अभियान को राज्य मुख्य आयुक्त इंदरजीत सिंह खालसा, राज्य सचिव बृजेश बाजपेई, जिला मुख्य आयुक्त संजय पांडेय तथा

जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला आयुक्त (स्काउट) बीआर बघेल का मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। सेवा की इस कड़ी में राज्यपाल अवार्डी पुष्पा बघेल के साथ-साथ अतुल, रामेश्वरी, माहेअक्शा, जिज्ञासा और एनएसएस के अन्य स्वयंसेवक पूरी निष्ठा से जुटे हुए हैं। इन युवाओं के जज्बे को देखते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने भी इस पुनीत कार्य में अपना हरसंभव सहयोग देने का संकल्प लिया है। इस बारे में वरिष्ठ ग्रामीण यशवंत तिवारी कहते हैं कि गर्मी के दिनों में जरूरतमंद लोगों को पेयजल की सुलभता सुनिश्चित कराना एक मानवीय पहल है।

kgnews

Recent Posts

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

रायपुर   छत्तीसगढ़ सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में…

9 hours ago
उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

भोपाल उज्जैन जिले के थाना चिंतामन गणेश क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

9 hours ago
इंदौर में गहराया जल संकट, 35 लाख आबादी पर पानी का खतरा

इंदौर में गहराया जल संकट, 35 लाख आबादी पर पानी का खतरा

इंदौर  देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर गंभीर जलसंकट से गुजर रहा है। हालत यह…

9 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

10 hours ago
समर्थ सिंह को 29 मई तक CBI रिमांड, त्विषा शर्मा मौत मामले में पूछताछ तेज

समर्थ सिंह को 29 मई तक CBI रिमांड, त्विषा शर्मा मौत मामले में पूछताछ तेज

भोपाल मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की 12 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत…

10 hours ago
पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम

पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम

भोपाल  पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश पुलिस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PHPS) न्यासी…

10 hours ago