CG : बस्तर में मनोरोगी युवती का पुनर्वास, स्मिता सिंह की मानवीय पहल…

रायपुर । बस्तर प्रवास के दौरान शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ की अध्यक्षा स्मिता सिंह और सचिव संजना सिंह को फरसगांव के पास आलोर गांव में एक मनोरोगी नवयुवती बेहद असहाय अवस्था में मिली। कई मनोरोगियों का पुनर्वास करा चुकी स्मिता सिंह ने तुरंत युवती की मदद के लिए कदम उठाए।

स्थानीय ग्रामीणों और कोटवार रामचंद्र से जानकारी लेने के बाद, उन्होंने कोंडागांव के शांति फाउंडेशन पुनर्वास केंद्र के संचालक यतीन्द्र ‘छोटू’ सलाम से संपर्क किया। रेस्क्यू टीम — कौशल्या बोस, खुशबू सोनी, कपील निर्मलकर और यतीन्द्र सलाम — ने मिलकर युवती को केशकाल के पास बटराली गांव से सुरक्षित लाकर सरगीपालपारा स्थित पुनर्वास केंद्र में रखा।

परिवार और ग्रामीणों ने शकुंतला फाउंडेशन और शांति फाउंडेशन के इस मानवीय कार्य के लिए आभार जताया। बस्तर की बेटी के रूप में जानी जाने वाली स्मिता सिंह अब तक 200 से अधिक दिल में छेद वाले बच्चों के ऑपरेशन में सहयोग कर चुकी हैं और ब्रेन ट्यूमर पीड़ित, बुजुर्ग, दिव्यांगजन तथा जरूरतमंदों को मेडिकल सहायता उपलब्ध कराती रही हैं।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भी उनकी सेवाओं की सराहना की है। जल्द ही स्मिता सिंह बस्तर की महिलाओं के लिए एक विशेष स्वास्थ्य मुहिम शुरू करने जा रही हैं, जिसके तहत निःशुल्क सैनिटरी पैड वितरण भी किया जाएगा।

kgnews

Recent Posts

CG : मालगाड़ी की चपेट में आया हाथी, पैर में लगी गंभीर चोट …

CG : मालगाड़ी की चपेट में आया हाथी, पैर में लगी गंभीर चोट …

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में मालगाड़ी की चपेट में आकर एक जंगली हाथी गंभीर रूप…

4 minutes ago
CG : शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

CG : शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षा का समन्वय कर रही है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री साय…

7 minutes ago
CG : मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के 14वें चरण का शुभारंभ …

CG : मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के 14वें चरण का शुभारंभ …

रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन, सहकारिता, परिवहन एवं संसदीय कार्य मंत्री तथा बीजापुर जिले के…

8 minutes ago
राजनांदगांव : कोड़ी खाना भूमि को मुक्त कराने धरने में जुटे लोग…

राजनांदगांव : कोड़ी खाना भूमि को मुक्त कराने धरने में जुटे लोग…

राजनांदगांव | बसंतपुर क्षेत्र में कोड़ी खाना भूमि को शासकीय और सार्वजनिक हित में मुक्त…

14 minutes ago
राजनांदगांव : प्रेम लाल सोनकर की अंतिम यात्रा…

राजनांदगांव : प्रेम लाल सोनकर की अंतिम यात्रा…

राजनांदगांव | नंदई चौक डबरी पारा निवासी सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर (मुन्ना भाई) पिता…

16 minutes ago
राजनांदगांव : कई कॉलोनियों में सड़कों का निर्माण अधूरा पड़ा है…

राजनांदगांव : कई कॉलोनियों में सड़कों का निर्माण अधूरा पड़ा है…

राजनांदगांव | मानसून की दस्तक के बीच शहर की कई कॉलोनियों में सड़क निर्माण का…

18 minutes ago