छत्तीसगढ़

CG : बस्तर में 2 पर्यटकों की मौत, वाटरफॉल से गिरे

बस्तर, जिले के फेमस टूरिस्ट स्पॉट मेंद्रीघूमर वाटरफॉल से नीचे खाई में 2 पर्यटक गिर गए हैं। लगभग 100 फीट से नीचे गिरने पर दोनों की मौत हो गई है। ये सुसाइड है या फिर कोई हादसा फिलहाल अभी यह स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, पर्यटन समिति ने मंगलवार की देर शाम मेंद्रीघूमर वाटरफॉल के पास एक अज्ञात वाहन देखी थी। आस-पास देखा गया लेकिन कोई पर्यटक नजर नहीं आया। जिसके बाद उन्हें शक हुआ कि कोई नीचे गिरा है। वहीं जब खाई के नीचे उन्होंने तलाशी ली तो 2 लोगों की बॉडी मिली। जिसके बाद इसकी जानकारी फौरन पुलिस को दी गई। SDOP ईश्वर त्रिवेदी ने कहा घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दोनों की बॉडी रिकवर कर ली गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। यह हादसा है या फिर सुसाइड इसकी जांच की जा रही है। दोनों की पहचान नहीं हुई है।

kgnews

Recent Posts

CG : महिला नायब तहसीलदार पर गंभीर आरोप, ट्रैक्टर मालिक ने सुसाइड की कोशिश की …

CG : महिला नायब तहसीलदार पर गंभीर आरोप, ट्रैक्टर मालिक ने सुसाइड की कोशिश की …

बलौदाबाजार। जिले के कसडोल क्षेत्र में एक ट्रैक्टर मालिक ने महिला नायब तहसीलदार पर 50…

6 seconds ago
राजनांदगांव : अब तक बरगा के 3500 घरों में लगा चुके सोलर संयंत्र…

राजनांदगांव : अब तक बरगा के 3500 घरों में लगा चुके सोलर संयंत्र…

राजनांदगांव , जिले के ग्राम बरगा में बुधवार को आयोजित सूर्यसभा में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त…

3 minutes ago
CG : एसडीएम को नायब तहसीलदार पर लगे आरोप की जांच करने की जिम्मेदारी …

CG : एसडीएम को नायब तहसीलदार पर लगे आरोप की जांच करने की जिम्मेदारी …

बलौदाबाजार। तहसील कसडोल के ग्राम सिनोधा से अवैध रेत परिवहन करते ट्रेक्टर को नायब तहसीलदार…

3 minutes ago
इंदौर से अबू धाबी की सीधी उड़ान शुरू, 15 जुलाई से यात्रियों के लिए खुले खाड़ी देशों के द्वार; जानें किराया और टाइमिंग

इंदौर से अबू धाबी की सीधी उड़ान शुरू, 15 जुलाई से यात्रियों के लिए खुले खाड़ी देशों के द्वार; जानें किराया और टाइमिंग

इंदौर  अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का असर पूरे विश्व में किसी न किसी क्षेत्र में…

41 minutes ago
राशन के लिए देना होगा ‘जिंदा होने’ का प्रमाण! MP के इस जिले में 15 हजार हितग्राहियों पर संकट

राशन के लिए देना होगा ‘जिंदा होने’ का प्रमाण! MP के इस जिले में 15 हजार हितग्राहियों पर संकट

 दतिया सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत राशन प्राप्त करने वाले हजारों हितग्राहियों के लिए…

50 minutes ago
मध्यप्रदेश पुलिस में खिलाड़ियों की सीधी भर्ती फिर शुरू, हर साल 60 पदों पर मिलेगी नियुक्ति

मध्यप्रदेश पुलिस में खिलाड़ियों की सीधी भर्ती फिर शुरू, हर साल 60 पदों पर मिलेगी नियुक्ति

भोपाल  मध्यप्रदेश सरकार ने उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात देते हुए पुलिस विभाग में…

58 minutes ago