छत्तीसगढ़

CG : एसडीएम को नायब तहसीलदार पर लगे आरोप की जांच करने की जिम्मेदारी …

बलौदाबाजार। तहसील कसडोल के ग्राम सिनोधा से अवैध रेत परिवहन करते ट्रेक्टर को नायब तहसीलदार आकांक्षा तिवारी ने गुरुवार को निरीक्षण के दौरान पकड़ कर थाना कसडोल के सुपुर्द किया।इससे क्षुब्ध होकर ट्रेक्टर चालक ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। प्रशासन द्वारा उक्त ट्रेक्टर चालक को ईलाज हेतु तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। ईलाज उपरांत ट्रेक्टर चालक का स्वास्थ्य सामान्य है एवं खतरे से बाहर है। मामले का संज्ञान में आते ही कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने एसडीएम कसडोल आर.आर.दुबे के नेतृत्व में टीम गठित कर तीन दिन में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जांच उपरांत आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

एसडीएम आर. आर. दुबे ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन पर कड़ी निगरानी की जा रही है। गुरुवार को नायब तहसीलदार आकांक्षा तिवारी द्वारा निरीक्षकन के दौरान अवैध रेत परिवहन करते वाहनो पर कार्यवाही की गई। जिसमें एक ट्रेक्टर चालक द्वारा रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए जहर सेवन कर लिया गया। इस पऱ नायब तहसीलदार से स्पष्टीकरण मांगा गया। नायब तहसीलदार द्वारा स्पष्टीकरण में ट्रेक्टर चालक के आरोप को निराधार बताया है।

kgnews

Recent Posts

CG : अंतर्राज्यीय चेन स्नेचिंग गिरोह का पर्दाफाश, ओडिशा के 5 समेत 6 आरोपी गिरफ्तार …

CG : अंतर्राज्यीय चेन स्नेचिंग गिरोह का पर्दाफाश, ओडिशा के 5 समेत 6 आरोपी गिरफ्तार …

बिलासपुर: पुलिस ने शहर में महिलाओं को निशाना बनाकर चेन स्नेचिंग और लूट की वारदातों…

2 minutes ago
CG : जुआ खेलते तीन आरोपी गिरफ्तार, 52 पत्ती ताश और 640 रुपये जब्त …

CG : जुआ खेलते तीन आरोपी गिरफ्तार, 52 पत्ती ताश और 640 रुपये जब्त …

केसीजी: जिले में पुलिस ने जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

9 minutes ago
CG : परिवहन विभाग ने की ई-चालान से संबंधित ऑनलाइन स्कैम से सतर्क रहने की अपील …

CG : परिवहन विभाग ने की ई-चालान से संबंधित ऑनलाइन स्कैम से सतर्क रहने की अपील …

महासमुंद। राज्य में आरटीओ ई-चालान से संबंधित ऑनलाइन स्कैम के मामले सामने आने के बाद…

13 minutes ago
CG : किसान को सस्ते में डीजल दिलाने के नाम पर ठगा, शातिर फरार …

CG : किसान को सस्ते में डीजल दिलाने के नाम पर ठगा, शातिर फरार …

बलौदाबाजार। जिले के पलारी थाना क्षेत्र में किसानों के साथ ठगी का एक संवेदनशील मामला…

17 minutes ago
CG : सेंदूर नदी से रेत का अवैध परिवहन, 6 वाहन जब्त …

CG : सेंदूर नदी से रेत का अवैध परिवहन, 6 वाहन जब्त …

बलरामपुर। प्रदेश में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रशासन द्वारा…

21 minutes ago
CG : रायपुर और बिलासपुर संभाग में आक्रामक आंधी-तूफान की चेतावनी …

CG : रायपुर और बिलासपुर संभाग में आक्रामक आंधी-तूफान की चेतावनी …

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून के लगातार आगे बढ़ने और वेदर सिस्टम में आए बड़े बदलावों…

32 minutes ago