CG : बस स्टैंड के दुकानों में चोरी, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस…

बलरामपुर । जिले में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीती रात चोरों ने एक बार फिर कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बस स्टैंड इलाके को निशाना बनाया। इस वारदात में चोरों ने दो दुकानों और दो ठेले का ताला तोड़कर सामान और नकदी चुरा ली। स्थानीय व्यापारियों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है। जानकारी के अनुसार, यह घटना देर रात करीब 2 से 3 बजे के बीच की बताई जा रही है।

बस स्टैंड क्षेत्र में स्थित एक मोबाइल दुकान और एक जनरल स्टोर के ताले तोड़कर चोरों ने हजारों रुपये का माल चुरा लिया। साथ ही पास में खड़े दो खाद्य सामग्री के ठेले भी उनकी नजर से नहीं बचे। वहां से भी खाने-पीने का सामान और कुछ नकद चोरी कर लिया गया। दुकानदारों को चोरी की जानकारी सुबह मिली जब वे रोज़ की तरह अपने ठेले और दुकानें खोलने पहुंचे। ताले टूटे हुए थे और सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था।

उन्होंने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : पाइप लाइन में लीकेज, व्यर्थ ही बह रहा है पानी, जल्द सुधार किया जाए …

राजनांदगांव : पाइप लाइन में लीकेज, व्यर्थ ही बह रहा है पानी, जल्द सुधार किया जाए …

राजनांदगांव | स्टेशन रोड में सैनिक ऑफिस के सामने पाइप लाइन में लीकेज हो गया…

2 minutes ago
मोहला : बाहर से आए हुए ठेकेदारों को काम दिया जा रहा है: इंद्रशाह …

मोहला : बाहर से आए हुए ठेकेदारों को काम दिया जा रहा है: इंद्रशाह …

अंबागढ़ चौकी l मोहला-मानपुर विधायक इंद्रशाह मंडावी ने अपने निवास कार्यालय में विशेष पत्रकार वार्ता…

10 minutes ago
राजनांदगांव : महेश नवमी पर अभिषेक, अन्नदान रक्तदान कर शोभायात्रा निकाली …

राजनांदगांव : महेश नवमी पर अभिषेक, अन्नदान रक्तदान कर शोभायात्रा निकाली …

राजनांदगांव| महेश्वरी पंचायत ने महेश नवमी पर्व मनाया। प्रदेश सभा से झंवर, प्रकाश लड्डा, नंदा…

12 minutes ago
राजनांदगांव : सद्‍गुरु कबीर प्रवेश द्वार के लिए 28 को होगा भूमिपूजन …

राजनांदगांव : सद्‍गुरु कबीर प्रवेश द्वार के लिए 28 को होगा भूमिपूजन …

राजनांदगांव l संत शिरोमणि सद्गुरु कबीर साहेब का 628 वां प्रकट दिवस 28 जून को…

15 minutes ago
राजनांदगांव : ईरा शासकीय स्कूल में मनाया शाला प्रवेश उत्सव …

राजनांदगांव : ईरा शासकीय स्कूल में मनाया शाला प्रवेश उत्सव …

राजनांदगांव | सोमनी संकुल अंतर्गत ग्राम ईरा के शासकीय प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शाला के…

18 minutes ago
राजनांदगांव : रेवाडीह वार्ड में रानी दुर्गावती की पुण्यतिथि मनाई …

राजनांदगांव : रेवाडीह वार्ड में रानी दुर्गावती की पुण्यतिथि मनाई …

राजनांदगांव| रेवाडीह वार्ड में 24 जून को महारानी रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस मनाया गया।…

29 minutes ago