रायपुर । कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित रूम नंबर 8 की छत अचानक भरभरा कर गिर गई। यह कक्ष आंग्ल अभिलेख कोष्ठ कक्ष के रूप में उपयोग होता था, जिसमें पुराने कर्मचारियों का महत्वपूर्ण रिकॉर्ड रखा गया था। हालांकि, हाल ही में इस कक्ष के स्टाफ को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया था। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, छत गिरने की घटना तड़के हुई जब स्टाफ की महिलाएं दोपहर के लंच के लिए यही आती थीं।
भवन अंग्रेजों के जमाने का बना हुआ है और इसके कई अन्य कमरे जैसे रूम नंबर 3, 4, 5, 6, 7, 9, 10, 11 भी इसी तरह कमजोर स्थिति में हैं जहां कभी भी इसी प्रकार का हादसा हो सकता है। घटना के बाद मौके पर अधिकारी और स्टाफ पहुंचे और मलबे को हटाने के साथ-साथ गिरा हुआ रिकॉर्ड भी सुरक्षित किया जा रहा है। प्रशासन ने इस घटना को लेकर चिंता जताई है और भवन की स्थिति का जल्द निरीक्षण कराने का आदेश दिया है ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।
रायपुर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…
रायपुर किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…
भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…
रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…
भोपाल देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…