छत्तीसगढ़

CG : बस स्टैंड से रेप का आरोपी गिरफ्तार, उनकी गर्लफ्रेंड ने की थी शिकायत

कोंडागांव जिले में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड का रेप कर उसकी न्यूड तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी है। पहले उसे प्यार के जाल में फंसाया, फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। अब मामले की शिकायत के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला मर्दापाल थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मर्दापाल निवासी एक युवक का उसी इलाके की रहने वाली युवती से सालभर पहले दोस्ती हुई थी। फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। युवक शादी करूंगा कहकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया करता था। इसी दौरान उसकी न्यूड तस्वीरें अपने फोन में ले ली थी। हालांकि, इसकी जानकारी युवती को नहीं थी। कुछ दिन बीतने के बाद जब युवती ने शादी करने कहा तो युवक मुकर गया। जिसके बाद वह अपने घर से कहीं चला गया था। उसका फोन उठाना भी बंद कर दिया। जिसके बाद 24 फरवरी को युवती मर्दापाल थाने पहुंचकर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी। वहीं आज 14 मार्च की सुबह आरोपी युवक को मर्दापाल के बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अफसरों ने बताया कि, आरोपी को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया है।

kgnews

Recent Posts

10 साल से एयरपोर्ट विस्तार का इंतजार कर रहा इंदौर, 143 एकड़ जमीन की तलाश में अटका प्रोजेक्ट

10 साल से एयरपोर्ट विस्तार का इंतजार कर रहा इंदौर, 143 एकड़ जमीन की तलाश में अटका प्रोजेक्ट

इंदौर देश के सबसे स्वच्छ शहर और मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर को अंतरराष्ट्रीय…

22 minutes ago
वंदे भारत यात्रियों को बड़ा तोहफा, मिलेगा फ्री भोजन और पानी; रेलवे ने रखी एक खास शर्त

वंदे भारत यात्रियों को बड़ा तोहफा, मिलेगा फ्री भोजन और पानी; रेलवे ने रखी एक खास शर्त

भोपाल   इंडियन रेलवे की सबसे आधुनिक ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर को बढ़ावा देने…

44 minutes ago
मोहन कैबिनेट विस्तार का काउंटडाउन! महिला विधायकों समेत 5 चेहरे रेस में, सिंधिया खेमे की दावेदारी मजबूत

मोहन कैबिनेट विस्तार का काउंटडाउन! महिला विधायकों समेत 5 चेहरे रेस में, सिंधिया खेमे की दावेदारी मजबूत

भोपाल  मध्य प्रदेश की मोहन सरकार अपने मंत्रिमंडल में बहुत बड़ा बदलाव करने की तैयारी…

51 minutes ago
MP Transfer Policy: शादी बन रही कर्मचारियों के तबादले में बाधा, मैरिज सर्टिफिकेट के बिना नहीं भर पा रहे ऑनलाइन फॉर्म

MP Transfer Policy: शादी बन रही कर्मचारियों के तबादले में बाधा, मैरिज सर्टिफिकेट के बिना नहीं भर पा रहे ऑनलाइन फॉर्म

भोपाल मध्य प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग की ऑनलाइन स्वैच्छिक स्थानांतरण प्रक्रिया शिक्षकों के लिए…

55 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दिल्ली दौरा, सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दिल्ली दौरा, सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

24 जून को रायपुर से दिल्ली रवाना होंगे सीएम साय, छत्तीसगढ़ सदन में रात्रि विश्राम—केंद्रीय…

10 hours ago
अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी

अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी

रायपुर अल-नीनो के प्रभाव से इस बार मानसून कमजोर रहने की आशंका के बीच छत्तीसगढ़…

11 hours ago