छत्तीसगढ़

CG : बाइक की ठोकर से ऑटो मिस्त्री मौत

दुर्ग : जिले के जामुल थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में ऑटो मिस्त्री की मौत हुई है. जामुल पुलिस के मुताबिक रघूवीर यादव ग्राम गिरहोला थाना नंदिनी में आटो मिस्त्री का काम करता था. 2 जून को ग्राम गिरहोला से आटो पार्टस लेने अपने दोस्त टिक्कल बंजारे की बाइक से अपने साथी देवा धनकर के साथ भिलाई आया था. शाम करीब 4.30 बजे के करीब नंदनी रोड में भारत पेट्रोल पंप के पास बाइक को अज्ञात वाहन ठोकर मारकर फरार हो गया. इस दुर्घटना में पीछे बैठे रघूवीर यादव की मृत्यु हो गई. देवा धनकर को घायल अवस्था में जिला अस्पताल दुर्ग ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा.

देवा धनकर से पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि मोटरसाइकिल को देवा धनकर चला रहा था और मृतक रघुवीर यादव पीछे बैठा था. भारत पेट्रोल पम्प के सामने नंदनी रोड में कोई अज्ञात बाइक चालक उसके मोटरसाइकिल को ठोकर मारकर फरार हो गया. इस हादसे में पीछे बैठे रघुवीर यादव की मृत्यु हो गई. देवा धनकर को चोटे आई है. बाइक भी क्षतिग्रस्त हुई है. मृतक के चचेरे भाई नरेन्द्र कुमार यादव निवासी गिरहोला की सूचना पर जामुल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है.

kgnews

Recent Posts

बाल संप्रेक्षण गृह में चौकीदार की हत्या, 4 नाबालिग फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

बाल संप्रेक्षण गृह में चौकीदार की हत्या, 4 नाबालिग फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

बिलासपुर. बिलासपुर जिले में बाल संप्रेक्षण गृह के पदस्थ सुरक्षा गार्ड की हत्या की सनसनीखेज…

5 hours ago
SP ऑफिस वेतन घोटाले में ₹3.40 करोड़ की वित्तीय गड़बड़ी का खुलासा, जांच तेज

SP ऑफिस वेतन घोटाले में ₹3.40 करोड़ की वित्तीय गड़बड़ी का खुलासा, जांच तेज

जगदलपुर. छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जुड़ा वेतन घोटाला अब सिर्फ एक…

6 hours ago
दतिया में मंच पर भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा, छलके आंसू; बोले- एक-एक गांव जाऊंगा, आशुतोष को जिताऊंगा

दतिया में मंच पर भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा, छलके आंसू; बोले- एक-एक गांव जाऊंगा, आशुतोष को जिताऊंगा

  दतिया दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम दौर में भावुक…

6 hours ago
विधायक कमलेश्वर डोडियार का बड़ा फैसला: अगले 10 महीने तक नहीं लेंगे सैलरी, विधानसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

विधायक कमलेश्वर डोडियार का बड़ा फैसला: अगले 10 महीने तक नहीं लेंगे सैलरी, विधानसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

रतलाम मध्य प्रदेश की राजनीति में अपनी अलग कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले सैलाना…

6 hours ago
विधानसभा में बड़ा खुलासा, छत्तीसगढ़ के 746 गांव अब भी असर्वेक्षित: राजस्व मंत्री

विधानसभा में बड़ा खुलासा, छत्तीसगढ़ के 746 गांव अब भी असर्वेक्षित: राजस्व मंत्री

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन प्रश्नकाल के दौरान छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता…

7 hours ago
पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना से संवर रहा पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों का भविष्य: राज्यमंत्री गौर

पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना से संवर रहा पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों का भविष्य: राज्यमंत्री गौर

पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना से संवर रहा पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों का भविष्य:…

7 hours ago