CG : बाढ़ बचाव परिदृश्य पर मंत्री नेताम की उपस्थिति में तातापानी में किया गया मॉक ड्रिल

प्राकृतिक आपदाओं से निपटने बाढ़ बचाव परिदृश्य पर मॉक अभ्यास सम्पन्न

रायपुर,

प्राकृतिक आपदाओं से निपटने बाढ़ बचाव परिदृश्य पर मॉक अभ्यास सम्पन्न

प्राकृतिक आपदाओं तथा बाढ़ के दौरान राहत और बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए आज प्रदेश भर में मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इसी कड़ी में बलरामपुर जिले में बाढ़ नियंत्रण और विभागीय समन्वय को बेहतर बनाने के उद्देश्य से तातापानी पर्यटन स्थल एवं सकेतवा जलाशय में मॉक ड्रिल किया गया। 

पर्यटन स्थल तातापानी मॉक अभ्यास में आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण शामिल हुए। इस मौके पर कलेक्टर राजेन्द्र कटारा, पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर रमनलाल, वनमंडलाधिकारी आलोक बाजपेयी मौजूद रहे।

मंत्री रामविचार नेताम ने मॉक अभ्यास में की गई गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि बाढ़ जैसी आपदा कभी भी अचानक आ सकती है। इसीलिए आवश्यक है कि सभी विभाग पहले से तैयार रहें और एक दूसरे के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करें। उन्होंने कहा कि मॉक ड्रिल में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में भीड़ नियंत्रण, लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने का अभ्यास किया। गोताखोर दल ने जलाशय में उतरकर फंसे हुए लोगों को बचाया। उन्होंने कहा कि मॉक अभ्यास इस दिशा में एक उपयोगी कदम है।

गौरतलब है कि बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा में त्वरित और समन्वित कार्रवाई ही जन-जीवन को सुरक्षित कर सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए आज प्रशासन ने विभिन्न विभागों, पुलिस, नगरसेना, एसडीआरएफ, स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन दल की संयुक्त भागीदारी सुनिश्चित करते हुए मॉक अभ्यास किया गया। अभ्यास की शुरुआत में बाढ़ परिदृश्य को इस तरह गढ़ा गया मानो अचानक भारी वर्षा से जलाशय का जलस्तर बढ़ गया हो और आसपास के गांवों में पानी भरने लगा हो। इस दौरान मुनादी के माध्यम से आसपास के नागरिकों को सतर्क रहने का संदेश दिया गया। 

इसके बाद रेस्क्यू दल नाव और लाइफ जैकेट के साथ फंसे हुए लोगों को सुरक्षित स्थान पर लाने के लिए उतरे। इसके बाद मॉक ड्रिल में फंसे लोगों को बारी-बारी से सुरक्षित स्थान अस्थाई राहत शिविर में लाया गया। स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस और मेडिकल टीम ने घायलों को स्ट्रेचर से उठाकर एंबुलेंस तक ले जाया गया और प्राथमिक उपचार का प्रदर्शन किया गया। मॉक ड्रिल में सबंधित विभागों के समन्वय से अस्थायी राहत शिविर, स्वास्थ्य शिविर, जांच उपचार, दवाईयां, रिफर, पेयजल, भोजन स्वच्छता की सेवाएं प्रदर्शित की गई। मॉक अभ्यास में बताया गया कि आपदा की स्थिति में घबराएं नहीं, बल्कि प्रशासन द्वारा बताए गए निर्देशों का पालन करें। इस दौरान उपस्थित जनों ने प्राथमिक उपचार और राहत प्रक्रिया को समझा।

kgnews

Recent Posts

CG : ग्राम पंचायत सचिव निलंबित, गिरफ्तारी के बाद CEO ने लिया एक्शन …

CG : ग्राम पंचायत सचिव निलंबित, गिरफ्तारी के बाद CEO ने लिया एक्शन …

रायगढ़। ग्राम पंचायत मिरीगुड़ा के पंचायत सचिव भीचरण पटेल के खिलाफ पुलिस में आपराधिक मामला…

6 minutes ago
CG : बस की चेकिंग से मानव तस्करी नाकाम, अंबिकापुर का मामला …

CG : बस की चेकिंग से मानव तस्करी नाकाम, अंबिकापुर का मामला …

अंबिकापुर। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में मानव तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ…

9 minutes ago
CG : आज एनएचएम संघ के कार्यक्रम में शामिल होंगे CM विष्णुदेव साय …

CG : आज एनएचएम संघ के कार्यक्रम में शामिल होंगे CM विष्णुदेव साय …

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) संघ के कार्यक्रम में शामिल होंगे.…

14 minutes ago
CG : रायपुर में सफाई कर्मियों से मिले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यापर्ण …

CG : रायपुर में सफाई कर्मियों से मिले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यापर्ण …

रायपुर। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अम्बेडकर चौक में बाब साहब डाक्टर भीमराव अंबेडकर की…

22 minutes ago
CG : शॉर्ट सर्किट से फिल्टर प्लांट में लगी आग, बिजली सप्लाई बंद किया गया …

CG : शॉर्ट सर्किट से फिल्टर प्लांट में लगी आग, बिजली सप्लाई बंद किया गया …

जगदलपुर। शहर के नयामुंडा स्थित पुराने फिल्टर प्लांट और पानी टंकी परिसर में शुक्रवार शाम…

27 minutes ago
CG : जोन कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और ईई के तबादले …

CG : जोन कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और ईई के तबादले …

रायपुर। बिलासपुर नगर पालिक निगम में लंबे समय से एक ही जोन में पदस्थ अधिकारियों…

34 minutes ago