छत्तीसगढ़

CG : बारनवापारा अभयारण्य में तीन चीतलों की मौत, एक के शिकार की आशंका; जांच में जुटा वन विभाग …

महासमुंद। बारनवापारा अभयारण्य में तीन चीतलों (हिरण) की मौत से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। प्रारंभिक जांच में दो नर चीतलों की मौत आपसी संघर्ष में होने की पुष्टि हुई है, जबकि तीसरे चीतल की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। वन विभाग को आशंका है कि उसकी मौत शिकार या आवारा कुत्तों के हमले से हुई हो सकती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट होगा।

वन विभाग के अनुसार, रामपुर चारागाह कक्ष क्रमांक-127 में सोमवार और मंगलवार को तीन चीतल मृत मिले। घटनास्थल की जांच में दो नर चीतलों के सींग आपस में फंसे मिले, जिससे उनकी गर्दन में गंभीर चोट और अत्यधिक रक्तस्राव होने से मौत हो गई। वहीं तीसरे चीतल की मौत की जांच जारी है।

अभयारण्य के अधीक्षक कृष्णानु चंद्राकर ने बताया कि पंचनामा और पोस्टमार्टम के बाद तीनों चीतलों का दाह संस्कार कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि रामपुर क्षेत्र में बड़ी संख्या में चीतल और समीप ही काले हिरण भी रहते हैं। यदि आवारा कुत्तों के हमले की पुष्टि होती है तो यह वन्यजीवों के लिए गंभीर खतरा साबित हो सकता है। वन विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है।

kgnews

Recent Posts

CG : सोलह लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

CG : सोलह लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

उत्तर बस्तर कांकेर, कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा सर्प काटने, तालाब एवं डबरी में…

13 minutes ago
CG : पहुंचविहीन केन्द्रों में खाद्यान्न का अग्रिम भण्डारण

CG : पहुंचविहीन केन्द्रों में खाद्यान्न का अग्रिम भण्डारण

उत्तर बस्तर कांकेर, वर्षाकाल के दौरान पहंुचविहीन क्षेत्रों के नागरिकों को राशन की उपलब्धता सुनिश्चित…

16 minutes ago
Raipur News: स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा, नियमों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

Raipur News: स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा, नियमों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

रायपुर. शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने एवं…

23 minutes ago
CG : जल जीवन मिशन ने 356 परिवारों के जीवन में लाई खुशहाली, अब घर-घर पहुंच रहा शुद्ध पेयजल

CG : जल जीवन मिशन ने 356 परिवारों के जीवन में लाई खुशहाली, अब घर-घर पहुंच रहा शुद्ध पेयजल

महासमुंद , कभी पेयजल के लिए लंबी दूरी तय करने को मजबूर रहने वाला विकासखंड…

25 minutes ago
मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला: केन-बेतवा परियोजना के हर विस्थापित को ₹12.50 लाख, मुआवजे के लिए ₹202 करोड़ अतिरिक्त मंजूर

मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला: केन-बेतवा परियोजना के हर विस्थापित को ₹12.50 लाख, मुआवजे के लिए ₹202 करोड़ अतिरिक्त मंजूर

पन्ना   मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने केन बेतवा लिंक परियोजना से जुड़ी मझगाय…

28 minutes ago
CG : महासमुंद की छात्रा रागनी साहू का इंटरनेशनल मून मिशन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर चयन

CG : महासमुंद की छात्रा रागनी साहू का इंटरनेशनल मून मिशन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर चयन

देशभर से चुनी गईं सिर्फ 20 प्रतिभाएं मिशन शक्ति सेट के तहत बनाएंगी चंद्र उपग्रह…

32 minutes ago