रायपुर छत्तीसगढ़ के मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। 17 और 18 जनवरी को कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। उत्तर से आ रही हवाओं के कारण सरगुजा संभाग के सभी जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। रविवार को बलरामपुर में सबसे कम 5.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं सबसे ज्यादा तापमान राजनांदगांव में 31 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक सोमवार को मौसम में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। रायपुर में न्यूनतम पारा 17.1 डिग्री रहा, जो कि सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा था। दुर्ग जिले में फिर से गर्मी की तरह मौसम होने लगा है। रात में हल्की ठंड सिर्फ घर के बाहर तक महसूस हो रही है। घर के अंदर जहां लोग पंखा चलाकर सो रहे हैं। वहीं दिन में एसी चलाने की नौबत शुरू हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी मौसम इसी तरह रहने के आसार हैं।
भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…
भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…
भोपाल खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…
भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…