सीएम डा. मोहन यादव ने किया निर्माण लड्डू इकाई का अवलोकन, महाकाल मंदिर से 5 लाख लड्डू अयोध्या भेजे जाएंगे

उज्‍जैन
 महाकाल मंदिर की ओर से अयोध्‍या में 22 जनवरी को होने वाली रामलला की प्राण प्रतिष्‍ठा के अवसर पर 5 लाख लड्डू भेजे जाएंगे। मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज लड्डू निर्माण इकाई का अवलोकन कर आवश्‍यक निर्देश दिए।

उल्‍लेखनीय है कि भोपाल में राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर आयोजित राज्यस्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा था कि राम मंदिर हमारा 17 लाख साल पुराना सपना है। इसमें मध्‍य प्रदेश भला कैसे पीछे रह सकता है।

सीएम ने यह भी कहा था कि उज्जैन स्थित श्री महाकाल मंदिर से 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में 5 लाख लड्डू भेजे जाएंगे। बाबा महाकाल का प्रसाद अयोध्या जाएगा।

उल्‍लेखनीय है कि कुछ दिन पहले तिरुपति बालाजी मंदिर के ‘तिरुमला तिरुपति देवस्थानम बोर्ड ने भी अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए 1 लाख लड्डू भेजने की घोषणा की थी। तिरुपति बालाजी मंदिर में प्रसाद के रूप में इन लड्डुओं का भोग लगाया जाता है।

 मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के निर्देश पर विश्व प्रसिद्ध बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक दक्षिणमुखी श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति के द्वारा चिंतामन स्थित लड्डू प्रसाद निर्माण इकाई के द्वारा शुद्ध देशी घी एवं सूखे मेवे से निर्मित 250 क्विंटल से बनाये जाने वाले पांच लाख लड्डू अयोध्या में नवनिर्मित भगवान श्री राम के मन्दिर के शुभारम्भ अवसर पर नि:शुल्क भेजे जायेंगे।

कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने दोपहर में चिंतामन स्थित लड्डू प्रसाद निर्माण इकाई में निर्मित किये जा रहे लड्डू प्रसाद का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश सम्बन्धित मन्दिर प्रबंध समिति के प्रशासक को दिये। कलेक्टर ने लड्डू प्रसाद निर्माण इकाई में निर्मित हो रहे लड्डू प्रसाद की तैयारियों का जायजा लिया।

 निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह को मन्दिर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीप सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि, पांच लाख लड्डू बनाये जाने पर 80 क्विंटल घी, 90 क्विंटल शकर, चना दाल 70 क्विंटल, रवा 20 क्विंटल, काजू 10 क्विंटल, किशमिश 5 क्विंटल और एक क्विंटल इलायची से लड्डू प्रसाद निर्मित किये जा रहे हैं। इस कार्य में मन्दिर समिति के 80 कर्मचारियों के द्वारा लड्डू प्रसाद का निर्माण किया जा रहा है। इनके अलावा लड्डू प्रसाद निर्माण के लिये अतिरिक्त 100 कर्मचारियों को लगाये जायेंगे। पांच लाख लड्डू के बनाने के बाद उन्हें पैकेट में पैकिंग कर अयोध्या में भगवान राम के मन्दिर के शुभारम्भ के पूर्व उज्जैन से अयोध्या भेजे जायेंगे। उल्लेखनीय है कि एक लड्डू का वजन 50 ग्राम रहेगा।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा की, हमारा सौभाग्य है कि अयोध्या बुला रही है और भक्त जा रहे हैं। हम सभी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का वह अद्भुत दृश्य आंखों से देखेंगे। मध्यप्रदेश सरकार इस पूरे उत्सव को अविस्मरणीय बनाने के लिए बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से 5 लाख लड्डुओं का प्रसाद अयोध्या भेजेगी।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

चोरल के जंगल में हरियाली की नई पहल: अंजन, कल्लू और बीजा जैसी विलुप्तप्राय प्रजातियों का हो रहा पौधारोपण

चोरल के जंगल में हरियाली की नई पहल: अंजन, कल्लू और बीजा जैसी विलुप्तप्राय प्रजातियों का हो रहा पौधारोपण

 इंदौर  मानसून सक्रिय होते ही जंगलों को हरा-भरा बनाने करने की कवायद तेज हो गई…

14 minutes ago
बेमेतरा में अवैध उर्वरक भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 275 बोरी यूरिया जब्त; किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए राज्य सरकार सजग

बेमेतरा में अवैध उर्वरक भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 275 बोरी यूरिया जब्त; किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए राज्य सरकार सजग

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को समय पर, उचित…

31 minutes ago
मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…

10 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

10 hours ago
“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…

11 hours ago