सीतापुर बारिश से बचने के लिए पेड़ की शरण में पहुंचे 4 ग्रामीणों पर बिजली गिर गई। चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना ग्राम पंचायत आरा की हैं। बताया जा रहा है कि, चार ग्रामीण अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज हवा के साथ बारिश होने लगी। इससे बचाने के लिए पेड़ के नीचे बैठ गए। चारों पेड़ के नीचे बैठकर बारिश रूकने कर इंतजार कर रहे थे। तभी गाज ने चंदन टोप्पो, आमू तिग्गा, गूंजू तिग्गा, सूरज तिग्गा, को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे चारों घायल हो गए।
इसके बाद इन्हें इलाज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि, सूरज तिग्गा की हालत गंभीर बनी हुई थी। अब उसकी हालत में सुधार होता नजर आ रहा है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग गाज पीड़ित चारों ग्रामीणों पर नजर रखें हुए हैं । डॉक्टरों ने बताया कि, चारों ग्रामीण खतरे से बाहर हैं ।
राजनांदगांव , जिले के ग्राम बरगा में बुधवार को आयोजित सूर्यसभा में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त…
बलौदाबाजार। तहसील कसडोल के ग्राम सिनोधा से अवैध रेत परिवहन करते ट्रेक्टर को नायब तहसीलदार…
इंदौर अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का असर पूरे विश्व में किसी न किसी क्षेत्र में…
दतिया सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत राशन प्राप्त करने वाले हजारों हितग्राहियों के लिए…
भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात देते हुए पुलिस विभाग में…
भोपाल मध्य प्रदेश सरकार ने खुले और असुरक्षित बोरवेल से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने…