छत्तीसगढ़

CG : बिजली कटौती के विरोध में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, ट्रांसफार्मर की पूजा कर जताया विरोध…

रायपुर । राजधानी रायपुर में अघोषित बिजली कटौती, महंगी बिजली दरों और लो-वोल्टेज की समस्या को लेकर कांग्रेस ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ट्रांसफार्मर की विधि-विधान से पूजा कर सरकार पर बिजली व्यवस्था को लेकर निशाना साधा।

प्रदर्शन के दौरान पंडितों ने मंत्रोच्चार के साथ ट्रांसफार्मर की पूजा-अर्चना की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह प्रदर्शन सरकार को जगाने और बिजली उपभोक्ताओं की परेशानियों की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए किया गया है।

कांग्रेस का आरोप है कि प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। इसके अलावा बढ़ी हुई बिजली दरों, लो-वोल्टेज की समस्या और सोलर पैनल से खरीदी जाने वाली बिजली की दरों को लेकर भी आम उपभोक्ता परेशान हैं।

विकास उपाध्याय ने कहा कि सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करना चाहिए। बिजली जैसी मूलभूत सुविधा में कटौती और बढ़ते बिलों से आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। उन्होंने मांग की कि प्रदेश में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और उपभोक्ताओं को राहत दी जाए।

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि बिजली संबंधी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो पार्टी आगे भी आंदोलन करेगी।

kgnews

Recent Posts

CG : विजय शर्मा ने नक्सल प्रकरणों की वापसी को लेकर बस्तर के युवाओं से की मुलाकात …

CG : विजय शर्मा ने नक्सल प्रकरणों की वापसी को लेकर बस्तर के युवाओं से की मुलाकात …

रायपुर । उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर क्षेत्र से आए जनप्रतिनिधियों,…

6 minutes ago
CG : रायपुर में वाहन चोर गिरोह का खुलासा, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार; 2 लाख के चार दोपहिया वाहन जब्त …

CG : रायपुर में वाहन चोर गिरोह का खुलासा, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार; 2 लाख के चार दोपहिया वाहन जब्त …

रायपुर । राजधानी रायपुर में बढ़ती दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए…

15 minutes ago
CG : बिलासपुर बाल संप्रेक्षण गृह में सनसनीखेज वारदात, चार किशोरों ने चौकीदार की हत्या कर किया फरार …

CG : बिलासपुर बाल संप्रेक्षण गृह में सनसनीखेज वारदात, चार किशोरों ने चौकीदार की हत्या कर किया फरार …

बिलासपुर । बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित नूतन कॉलोनी के बाल संप्रेक्षण गृह (विशेष…

17 minutes ago
CG : रायपुर के स्कूल में चाकूबाजी, मामूली विवाद के बाद 11वीं के छात्र पर सहपाठी ने किया हमला …

CG : रायपुर के स्कूल में चाकूबाजी, मामूली विवाद के बाद 11वीं के छात्र पर सहपाठी ने किया हमला …

रायपुर । राजधानी रायपुर के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल फुंडहर में सोमवार को छात्रों के…

20 minutes ago
बिलासपुर प्लेस ऑफ सेफ्टी की घटना पर राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग का तत्काल संज्ञान

बिलासपुर प्लेस ऑफ सेफ्टी की घटना पर राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग का तत्काल संज्ञान

 बिलासपुर प्लेस ऑफ सेफ्टी की घटना पर राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग का तत्काल संज्ञान …

23 minutes ago
CM साय आज गनियारी पहुंचेंगे, तीजन बाई की श्रद्धांजलि सभा में होंगे शामिल

CM साय आज गनियारी पहुंचेंगे, तीजन बाई की श्रद्धांजलि सभा में होंगे शामिल

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विधानसभा पहुंचकर मानसून सत्र की कार्यवाही में हिस्सा लेंगे. दोपहर…

25 minutes ago