बिलासपुर। जिले में कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में चकरभाटा, रहंगी, मस्तूरी, मल्हार, चिल्हाटी, जोंधरा, उदयबंध, अमलडीहा सहित अन्य क्षेत्रों में खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की गहन जांच की गई। जांच के दौरान बिना वैध अभिवहन पास के खनिज परिवहन करने वाले 4 वाहनों पर कार्रवाई की गई। इसमें एक हाइवा अवैध गिट्टी से भरा हुआ, दो हाइवा अवैध मुरुम और एक ट्रैक्टर अवैध मिट्टी ईंट के परिवहन में संलिप्त पाया गया।
बता दें कि जीवनरेखा अरपा नदी की स्थिति चिंताजनक है। गौरेला पेंड्रा मरवाही से बिलासपुर तक 140 किलोमीटर लंबी इस नदी में कई जगहों पर रात में अवैध रेत खनन होता है। अवैध खनन के कारण नदी में पानी नहीं टिक पा रहा है। नगर निगम क्षेत्र में सेंदरी से दोमुंहानी तक, दयालबंद और कोनी में रात में रेत की चोरी होती है। प्रशासन की कार्रवाई के बावजूद माफिया धड़ल्ले से रेत का खनन कर रहे है।
इन सभी वाहनों को जब्त कर थाना चकरभाटा और पचपेड़ी में रखा गया है। इसके बलावा ग्राम रहंगी क्षेत्र में अवैध मुरुम उत्खनन करते हुए एक जेसीबी मशीन पकड़ी गई, जिसे जब्त कर थाना चकरभाटा में सुरक्षार्थ रखा गया है।
बिलासपुर। जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र में ऑटो रिक्शा में रखे बैग से सोने के…
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नए कीर्तिमान गढ़ रहा भारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव देश…
बिलासपुर। बिलासपुर-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर रतनपुर थाना क्षेत्र के छोटू ढाबा के पास शनिवार को…
रायपुर। नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे और आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर…
रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा संजय नगर इलाके से एक बड़ी और बेहद ही रुला…
रायपुर । मानव सेवा को सर्वोच्च धर्म मानने वाली सामाजिक संस्था शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ की…