छत्तीसगढ़

CG : बिलासपुर में युवती से 1.5 लाख की ठगी, बैंक अधिकारी बनकर क्रेडिट कार्ड फ्रॉड …

बिलासपुर: एक युवती ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गई, जिसमें साइबर ठग ने खुद को बैंक अफसर बताकर क्रेडिट कार्ड ऑफर के नाम पर लगभग 1.5 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। मुंगेली नाका निवासी 26 वर्षीय युवती प्राइवेट नौकरी करती है। उसने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 मार्च को उसके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को एचडीएफसी बैंक का अधिकारी राकेश मित्तल बताया और क्रेडिट कार्ड ऑफर की जानकारी दी।

इसके बाद ठग ने युवती को पे-जैप ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा और लिमिट सेट करने के बहाने ओटीपी मांगा। जैसे ही युवती ने ओटीपी साझा किया, उसके क्रेडिट कार्ड से अलग-अलग ट्रांजेक्शन होने लगे। शिकायत के अनुसार, 16 और 17 मार्च को कुल 49,416 रुपये और 55,593 रुपये की दो ट्रांजेक्शन हुईं, जिससे करीब 1.05 लाख रुपये की ठगी हुई। बाद में अन्य ट्रांजेक्शन जोड़कर कुल नुकसान लगभग 1.5 लाख रुपये तक पहुंच गया। घटना की जानकारी युवती को तब हुई जब उसके मोबाइल पर ट्रांजेक्शन मैसेज आया। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन…

3 hours ago
तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…

3 hours ago
उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…

4 hours ago
15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी…

4 hours ago
मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

भोपाल  पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …

4 hours ago
जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…

4 hours ago