छत्तीसगढ़

CG : बिलासपुर से मुंबई के बीच हवाई सेवा जल्द

मुम्बई-बिलासपुर के बीच हवाई सेवा शुरू होने के मार्ग प्रशस्त हो रहे है. एलाइंस एयर कंपनी द्वारा मुम्बई-जलगांव के बीच हाल में नई फ्लाइट शुरू की है. इस फ्लाइट को बिलासपुर तक बढ़ाने पर विचार शुरू कर दिया गया है. इसके लिए एयर कंपनी ने प्रारंभिक काम भी शुरू कर दिया गया है. 1 मार्च 2021 से बिलासपुर से हवाई सेवा शुरू होने के साथ ही देश के महानगरों के लिए फ्लाइट की मांग की जा रही है. इसके लिए शहर के लोग हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति के नेतृत्व में कई सालों से लगातार आंदोलन किया जा रहा है. इसके बाद भी महानगरों के लिए हवाई सेवा शुरू होने पर आंदोलन को उग्र करने का निर्णय लिया गया है. जिसके लिए रणनीति बनाई जा रही है. इस बीच एलाइंस एयर कंपनी द्वारा बिलासपुर-मुम्बई के बीच फ्लाइट शुरू करने की तैयारी कर रही है. एलाइंस एयर कंपनी द्वारा बिलासपुर से मुम्बई की दूरी 72 सीटर विमान के हिसाब से अधिक है. इसलिए उसमें विचार नहीं किया जा रहा था. इस बीच कंपनी ने मुम्बई-जलगांव-मुम्बई के बीच फ्लाइट शुरू की है. अब उस फ्लाइट को बिलासपुर तक बढ़ाने की बात कही जा रही है. इसके साथ ही मुम्बई-जलगांव-बिलासपुर के बीच हवाई सेवा शुरू हो जाएगी. इसके लिए एलाइंस एयर कंपनी का प्रस्ताव मुख्यालय भेज भी दिया गया है. सब कुछ ठीक रहा तो अक्टूबर माह से लागू होने वाली विंटर शेड्यूल में मुम्बई-जलगांव- बिलासपुर फ्लाइट शामिल होना तय माना जा रहा है.

kgnews

Recent Posts

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…

3 hours ago
संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

रायपुर  मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…

3 hours ago
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…

3 hours ago
स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

भोपाल स्‍कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग…

4 hours ago
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

रायपुर  शिक्षा मंत्री   गजेंद्र यादव ने आज  बुधवार को बस्तर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में…

4 hours ago
डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

भोपाल  महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस…

4 hours ago