CG: बिस्तर में सांप ने मौत का तांडव मचाया, नहीं रही मां-बेटी

बलौदाबाजार,बलौदाबाजार में सांप के काटने से मां-बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं, परिवार में दो लोगों की मौत से परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। घटना कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम ठाकुरदीया की है। घटना तड़के 4 बजे की है। ग्राम ठाकुरदीया में धरमू पारदी का पूरा परिवार रहता है। घटना वाले दिन घर में मृतिका सतवती पारदी 35 वर्ष अपनी बेटी देविका 9 वर्ष के साथ फर्श में सोई हुई थी। सुबह 4 बजे एक जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया। सांप के काटने के बाद दोनों को होश आया और हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने तत्काल गंभीर स्थिति में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी में भर्ती कराया। डाॅक्टरों ने उपचार शुरू किया।

इलाज के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बालिका ने दम तोड़ दिया। वहीं, महिला की हालत गंभीर होता देख डाॅक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया। यहां पर उपचार के दौरान महिला की भी मौत हो गई। एक ही दिन में मां-बेटी की मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पुलिस ने मामले में शव का पोस्टमार्टम कराकर घटना की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि बच्ची प्रथामिक शाला में पढ़ाई कर रही थी। वहीं, मां खेती किसानी का काम करती थी। मां बेटी की मौत से परिवार सदमें में है।

kgnews

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

24 minutes ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

39 minutes ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

39 minutes ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

54 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

54 minutes ago