दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) के एक सेवानिवृत्त अधिकारी से ऑनलाइन ठगी का बड़ा मामला सामने आया है. ठगों ने अधिक मुनाफे का झांसा देकर रिटायर्ड अधिकारी से करीब 37 लाख 50 हजार रुपये की ठगी कर ली. पीड़ित को निवेश पर 4 प्रतिशत लाभ देने का भरोसा दिलाया गया था.

जानकारी के अनुसार, रिसाली निवासी निरंजन प्रसाद ने फरवरी 2024 में फेसबुक पर एक विज्ञापन देखा, जिसमें बैंक से अधिक लाभांश देने का दावा किया जा रहा था. सेवानिवृत्ति के बाद मिली राशि को निवेश करने की मंशा से उन्होंने विज्ञापन में दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया. फोन पर ठगों ने उन्हें भरोसा दिलाया कि निवेश करने पर हर महीने 4 प्रतिशत लाभ मिलेगा.
ठगों के झांसे में आकर निरंजन प्रसाद ने अलग-अलग चरणों में उनके बताए खातों में कुल 37.50 लाख रुपये जमा कर दिए. यह रकम पुणे, चेन्नई और बेंगलुरु सहित विभिन्न शहरों की अलग-अलग कंपनियों के नाम पर ट्रांसफर कराई गई. शुरुआत में कुछ समय तक उन्हें करीब चार प्रतिशत लाभांश भी मिला, जिससे उनका भरोसा और मजबूत हो गया.
हालांकि चार महीने बाद अचानक लाभांश मिलना बंद हो गया. जब निरंजन प्रसाद ने संबंधित लोगों से संपर्क करने की कोशिश की तो उनके मोबाइल नंबर बंद आने लगे. इसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने नेवई थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच साइबर सेल को सौंप दी है, जहां शिकायत के आधार पर विवेचना शुरू कर दी गई है.
भोपाल. वैश्विक ऊर्जा संकट और पश्चिम एशिया में जारी भारी उथल-पुथल के बीच केंद्र सरकार…
भोपाल. भोपाल के हाईप्रोफाइल ट्विशा शर्मा मौत मामले 19वें दिन एक नये किरदार की एंट्री…
रायपुर. डोंगरगढ़. शिक्षा के मंदिर में ऐसा खेल सामने आया है जिसने पूरे मामले को…
जबलपुर. आधारताल थाना क्षेत्र के सुहागी इलाके में रविवार को मतांतरण की सूचना मिलने पर…
महासमुन्द. जिले के विकासखंड महासमुंद अंतर्गत ग्राम अछरीडीह के प्रगतिशील कृषक श्री रतिराम पटेल ने…
सुशासन शिविर में मिला केसीसी, अब खाद-बीज और कृषि कार्यों के लिए मिलेगी समय पर आर्थिक…